मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

Mohan Yadav PM Modi Meeting: CM मोहन यादव ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और GIS 2027 के लिए आमंत्रित किया।
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meeting Prime Minister Narendra Modi in New Delhi
पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादवफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mohan Yadav Meets PM Modi : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल वातावरण की जानकारी दी। उन्होंने औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। मध्यप्रदेश सरकार आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के जरिए राज्य में निवेश के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री निवेशकों और कारोबारी प्रतिनिधियों को समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की जानकारी दी

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने राज्य में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और इस सेवा के तहत किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे अन्य विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी भी साझा की।

सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया। उन्होंने अभियान के जरिए जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े आयोजनों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और उनकी प्रगति से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meeting Prime Minister Narendra Modi in New Delhi
वीडी शर्मा का जन्मदिन और सोशल मीडिया पर जलवा; एक्स पर नंबर-1 ट्रेंड हुए मध्य प्रदेश के पूर्व BJP अध्यक्ष

GIS 2027 के लिए निवेश जुटाने पर जोर

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 को लेकर निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों तक पहुंच बनाने की गतिविधियां जारी हैं। सितंबर में मुख्यमंत्री के दुबई दौरे के दौरान भी निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को GIS 2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने समिट के लिए उन्हें आमंत्रित किया। मुलाकात में मध्यप्रदेश के विकास, निवेश और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com