भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, MP में निवेश बढ़ाने पर फोकस
Mohan Yadav Delhi Visit: CM मोहन यादव भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के निवेशकों से वन-टू-वन बैठक करेंगे। टेक्सटाइल, गारमेंट, फुटवियर और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए कई MoU पर साइन होंगे।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सीएम मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mohan Yadav Bharat Tex 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में शामिल होंगे। इस दौरान वे देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांड्स के साथ वन-टू-वन बैठकें कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना और टेक्सटाइल-गारमेंट सेक्टर में उपलब्ध अवसरों को प्रस्तुत करेंगे। उनका फोकस नए निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और औद्योगिक विस्तार पर रहेगा।
एमपी पवेलियन का करेंगे अवलोकन
सीएम डॉ. मोहन यादव भारत टेक्स-2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का भी निरीक्षण करेंगे। यहां धार में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क, कौशल विकास कार्यक्रमों और टेक्सटाइल वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मीडिया से भी संवाद करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सिवनी ITI छात्र मारपीट मामला: अब छात्रा ने लगाए लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस कर रही जांच
मुरैना में जमीन विवाद पर फायरिंग: दो पक्षों में दिनदहाड़े चले 14-15 राउंड, वारदात का वीडियो वायरल
खंडवा कोर्ट परिसर में कस्टडी विवाद पर हंगामा, 9 साल की बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच खींचतान, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश में अटैच शिक्षकों पर सख्ती की तैयारी, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक से मांगी गई सूची
राउंड टेबल में उद्योगपतियों से चर्चा
मुख्यमंत्री टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल चर्चा में शामिल होंगे। बैठक में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सहित 100 से अधिक उद्योगपति और निवेशक मौजूद रहेंगे। निवेश, निर्यात, लॉजिस्टिक्स, सतत विनिर्माण और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
होटल द लीला में निवेशकों से संवाद
मुख्यमंत्री होटल द लीला में आयोजित “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित करेंगे। यहां वे उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत बैठकें कर टेक्सटाइल, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
कई एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर
कार्यक्रम के दौरान अपैरल, कॉटन तथा मैनमेड एवं टेक्निकल टेक्सटाइल्स से जुड़े निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ कई एमओयू प्रस्तावित हैं। इनका उद्देश्य निवेश, कौशल विकास और निर्यात को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री उद्योग जगत को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण भी देंगे।
ये भी पढ़ें : मुरैना में जमीन विवाद पर फायरिंग: दो पक्षों में दिनदहाड़े चले 14-15 राउंड, वारदात का वीडियो वायरल
FAITH कॉन्क्लेव में भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दो दिवसीय FAITH कॉन्क्लेव 2026 में भी भाग लेंगे। “अतुल्य भारत : अमूल्य अर्थशास्त्र” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय उन्नति पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री की भागीदारी से मध्यप्रदेश में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
