मोदी सरकार के 12 साल: सेवा, सुशासन और संकल्प से बदला भारत, मुख्यमंत्री मोहन यादव का लेख
Mohan Yadav Article: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने PM नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और संकल्प का कालखंड बताया। उन्होंने नए भारत और मध्य प्रदेश के विकास पर विस्तार से अपनी बात रखी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम कालखंड बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व, सेवा भाव और सुशासन की सोच ने देश को नई दिशा देने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी अभूतपूर्व गति प्रदान की है।
सीएम ने अपने लेख “सेवा, सुशासन और संकल्प: नए भारत के निर्माण के 12 वर्ष” में कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी, तब देश केवल एक नई सरकार नहीं, बल्कि नई कार्यसंस्कृति और विकास के नए दृष्टिकोण की अपेक्षा कर रहा था। पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और संकल्प शासन के तीन प्रमुख स्तंभ बनकर उभरे हैं।
वंचित वर्ग को मुख्य धारा में लाए
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाते हुए गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ सरलता से मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने पर सांसद अनिल फिरोजिया का तीखा हमला
आम जनता को फिर लग सकता है महंगाई का झटका: बस किराया बढ़ाने की तैयारी, अगले हफ्ते होगी अहम बैठक
नेहरू बनाम मोदी, शरद पवार के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले- तुलना करने का कोई…
मेट्रो में सफर कर मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश, दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक की यात्रा
जनसंवाद पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जनसंवाद को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों ने लोकतंत्र को और मजबूत किया है। वहीं विकसित भारत का संकल्प देश में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत कर रहा है।
मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाई पर
सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश को भी विकास की नई ऊंचाइयां मिली हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना, पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना, धार में पीएम मित्र पार्क, भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे प्रयासों ने प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं।
ये भी पढ़ें : मेट्रो में सफर कर मोहन यादव ने दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश, दिल्ली एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक की यात्रा
नक्सलवाद मुक्त हुआ प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश आज नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है और शिक्षा, उद्योग तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष भारत के आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय चेतना के पुनरुत्थान का कालखंड हैं, जो विकसित भारत की मजबूत आधारशिला रख रहे हैं।
