घटिया निर्माण देख भड़के मंत्री विश्वास सारंग, जिम्मेदारों की लगा दी क्लास

Minister Sarang Inspection: मंत्री सारंग ने घटिया निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी, सब इंजीनियर को जमकर लगाई फटकार, चेतावनी देते हुए कहा- बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही
Vishwas Sarang Angry on Sub Engineer
औचक निरीक्षण करते मंत्री विश्वास सारंग (सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Vishwas Sarang Angry: भोपाल में औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी काम में घटिया निर्माण देखकर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग बिफर पड़े। उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदारों की क्लास लगाते हुए साफ कहा 'काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

दरअसल मंत्री सारंग वार्ड क्रमांक 58, गौतम नगर में चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां काम में लापरवाही देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने मौके पर मौजूद नगर निगम के सब इंजीनियर नितिन खरे को जमकर फटकार लगाई।

मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

साथ ही मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों और जिम्मेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि घटिया निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से निर्माणकार्य की गुणवत्ता में तुरंत सुधार लाने और आगे से किसी तरह की लापरवाही ना करने के निर्देश दिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com