MP के 34 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 6 में ओलावृष्टि की संभावना, 7 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Rain Alert In 34 Districts: मध्य प्रदेश के 34 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
- Written By: प्रीतेश जैन
बारिश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ है। भीषण गर्मी के साथ-साथ प्रदेश में लगातार चौथे दिन भी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति अभी थमने वाली नहीं है और आने वाले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में ओलावृष्टि हो सकती है।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विभाग ने आज 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह शामिल हैं। इन जिलों में तेज आंधी भी चल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
7 मई तक बनी रहेगी ऐसी ही स्थिति
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके कारण यह मौसम बन रहा है। ऐसे में चलने वाली आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आमतौर पर मई का महीना प्रदेश में भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ही बारिश और आंधी के साथ हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि 7 मई तक यही स्थिति बनी रह सकती है।
ये भी पढ़ें : Jabalpur Cruise Accident: ‘वो मंजर बार-बार याद आता है…’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने क्या बताया खौफनाक सच
हालिया हादसे ने बढ़ाई चिंता
हाल ही में जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के कारण एक क्रूज डूबने से 13 लोगों की जान चली गई थी। वहीं बैतूल में आंधी की रफ्तार 85 किमी प्रति घंटा तक रिकॉर्ड की गई, जिसने हालात की गंभीरता को उजागर किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
