- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Madhya Pradesh Weather Update Rain Hailstorm Alert Nautapa
MP Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
- Written By: प्रीतेश जैन
Weather Forecast MP: मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच कई जिलों में आंधी और बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
मालवा अंचल के रतलाम, झाबुआ और धार सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। देवास में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की खबर है। बारिश के कारण कई शहरों की सड़कों पर पानी भर गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि किसानों और आम लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया है।
इन जिलों में अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर जिलों के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
ट्विशा शर्मा की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित, पिता बोले- मेरी बेटी का ऋषिकेश से गहरा लगाव था
‘आरोपी पक्ष दे रहा था धमकियां…’, भोपाल में लव जिहाद की पीड़िता ने की खुदकुशी; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
आंधी और बारिश की चेतावनी
दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, झाबुआ, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, सतना और शहडोल सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई से प्रदेश में हीटवेव का प्रभाव काफी कम हो सकता है।
3 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। विभाग ने 31 मई से 2 जून के बीच कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
लोगों से सावधान रहने की अपील
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गर्मी का असर अधिक रहता है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
Madhya pradesh weather update rain hailstorm alert nautapa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
May 30, 2026 | 10:25 AMOdisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
May 30, 2026 | 10:25 AMVirginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
May 30, 2026 | 10:25 AMसुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
May 30, 2026 | 10:25 AMYeh Rishta Kya Kahlata Hai: अभिरा करेगी ऋषभ का भंड़ाफोड़, सुनाई देगी मायरा के थप्पड़ की गूंज
May 30, 2026 | 10:25 AMMP Weather Update: नौतपा के बीच बदला मौसम, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
May 30, 2026 | 10:24 AMगडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान
May 30, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














