कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी; मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

Kuno Cheetah Cubs Born: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट चीता के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि, भारतीय धरती पर जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म।
female cheetah KJP21 gives birth to five cubs
कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

KJP21 Gives Birth To Five Cubs: प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। भारतीय धरती पर जन्मी 32 माह की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिसमें 41 भारतीय धरती पर जन्मे चीते शामिल हैं।

KJP21, मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि देश में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों की सफलता और चीतों की नई पीढ़ी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारत में बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत

इन पांच शावकों का जन्म एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि भी लेकर आया है। इनका पिता बोत्सवाना से लाया गया नर चीता है। इस प्रकार इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली (Botswanan lineage) की शुरुआत हुई है। इससे देश में बढ़ती चीता आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली का समावेश हुआ है।

चीता पुनर्स्थापना अभियान में एक और गौरवपूर्ण अध्याय

भारतीय धरती पर चीतों की एक और पीढ़ी का जन्म प्रोजेक्ट चीता की उल्लेखनीय यात्रा में एक और गौरवपूर्ण अध्याय है। यह उपलब्धि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता संरक्षण के लिए निरंतर किए जा रहे वैज्ञानिक प्रबंधन, निगरानी और संरक्षण प्रयासों को भी रेखांकित करती है।

सीएम मोहन यादव ने सभी सहयोगियों को दी बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम तथा सभी सहयोगियों को बधाई दी गई है। उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। नन्हे मेहमानों के आगमन से कूनो की धरती पर एक बार फिर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की नई उम्मीद ने जन्म लिया है।

female cheetah KJP21 gives birth to five cubs
भोपाल में कुछ ही घंटों में जेन अल्फा के सामने झुकी सरकार; शिक्षिका बबीता कुशवाहा का हुआ तबादला

अब भारत में बढ़ी चीतों की संख्या

पांच नए शावकों के जन्म के बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या अब 60 हो गई है। खास बात यह है कि इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। कूनो में लगातार हो रहे प्रजनन को प्रोजेक्ट चीता की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधन टीम और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर जन्मी चीतों की यह नई पीढ़ी देश में चीता पुनर्स्थापना की कहानी में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रही है।

female cheetah KJP21 gives birth to five cubs
आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेगा CM यूथ कॉन्क्लेव 2026; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 20 हजार युवाओं से संवाद
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com