आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के फैसले पर कमलनाथ का विरोध, लिखा- 3 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकालना अमानवीय

Outsource Employees : पूर्व सीएम कमलनाथ ने एमपी में 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के फैसले पर विरोध जताया। फैसला वापस नहीं लेने पर कांग्रेस के बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
Kamal Nath on Outsourced employees in Madhya Pradesh
पूर्व सीएम कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के फैसले पर सरकार पर साधा निशानाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर पूर्व CM कमलनाथ ने सरकार को घेरा।

  • कमलनाथ ने 3 लाख कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का दावा किया।

  • आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने और वेतन भत्ते बढ़ाने की मांग।

  • मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

  • सरकार से फैसला वापस लेने की अपील।

Kamal Nath on Outsourced Employees in MP : एमपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार प्रदेश के करीब 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला कर रही है। कमलनाथ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है।

'कर्मचारियों की कमी है तो नई नियुक्तियां करे सरकार'

कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रदेश में पहले से ही कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में सरकार को नई नियुक्तियां करनी चाहिए लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि नई भर्ती की जरूरत पूरी करने के लिए पुराने कर्मचारियों को हटाना उचित नहीं है।

आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार को आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। साथ ही उनके वेतन और भत्तों को स्थायी कर्मचारियों के बराबर लाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करने के बजाय बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हटाने का फैसला लिया जा रहा है जो उनके मुताबिक अमानवीय है।

फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन करेगी कांग्रेस

कमलनाथ ने सरकार से आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निर्णय नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। फिलहाल सरकार की ओर से कमलनाथ के इस बयान और कर्मचारियों को हटाने के दावे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Kamal Nath on Outsourced employees in Madhya Pradesh
बीती बातें : बेटी यशोधरा की जिद के आगे झुकी थीं राजमाता विजया राजे सिंधिया, पैरोल पर आईं तो सताई शादी की चिंता