‘खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला’, जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा
MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर जीतू पटवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में गेहूं होने के बावजूद सैटेलाइट सर्वे और एआई सत्यापन में रिकॉर्ड गलत दिखाए जा रहे हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
जीतू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jitu Patwari Statement On Wheat Procurement MP: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी जारी है। सरकार ने खरीदी प्रक्रिया 28 मई तक जारी रखने का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि इन अव्यवस्थाओं से किसान परेशान हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में चल रही सरकारी गेहूं खरीदी व्यवस्था को किसानों के लिए परेशानी और भ्रष्टाचार का केंद्र बताते हुए आरोप लगाया है कि किसानों के खेतों में गेहूं होने के बावजूद सैटेलाइट सर्वे और एआई सत्यापन में रिकॉर्ड गलत दिखाए जा रहे हैं, जिसके कारण उनका पंजीयन निरस्त या लंबित हो रहा है।
जीतू पटवारी ने लगाए अव्यवस्था के आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था फैली हुई है। किसान घंटों और कई-कई दिनों तक ट्रॉलियों में गेहूं लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं। तौल मशीनों की कमी, धीमी प्रक्रिया और केंद्रों पर भीड़ ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही बारदानों की कमी के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों पर खुद बोरे लाने का दबाव बनाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत, फिलहाल राहत; डॉक्टरों ने दी 24 घंटे निगरानी की सलाह
भोपाल मंडल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! जून के आखिरी हफ्ते में बदलेगा इन ट्रेनों का रूट; देखें लिस्ट
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PG डिग्री होने पर भी नहीं मिलेगी मिडिल स्कूल में नौकरी; ग्रेजुएशन की शर्त अनिवार्य
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में ₹500 के टिकट पर सीधे गर्भगृह से होंगे शीघ्र दर्शन; बिचौलियों का सिंडिकेट ध्वस्त
नहीं मिल रहा समय पर भुगतान- जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को एमएसपी का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। कई किसानों को भुगतान की स्थिति तक स्पष्ट नहीं है। बैंकिंग और पोर्टल लिंकिंग की समस्याओं के कारण किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर नमी और गुणवत्ता के नाम पर मनमानी कटौती तथा गेहूं रिजेक्ट करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: भोपाल में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत, फिलहाल राहत; डॉक्टरों ने दी 24 घंटे निगरानी की सलाह
खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। छोटे किसान मजबूरी में व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेच रहे हैं। ‘पहले तौल’ के नाम पर लेनदेन और राजनीतिक दबाव जैसी शिकायतें भी कई केंद्रों से सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यदि सरकार ने तत्काल व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर संघर्ष करेगी।
एजेंसी इनपुट के साथ…
