CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
Digvijay Singh Statement: शुजालपुर में सीएम मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा 'रद्दी अध्यक्ष', पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पलटवार, कहा कि संवैधानिक पद का अपमान, तत्काल मांगें माफी।
- Written By: सजल रघुवंशी
दिग्विजय सिंह और सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Digvijay Singh On CM Mohan Yadav Statement: शाजापुर जिले के शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान प्रदेश की राजनीति गर्मा गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अपने ही कर्मों का परिणाम भुगत रही है और देशभर में उसका जनाधार लगातार घटता जा रहा है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब देश किसी संकट का सामना करता है, तब विपक्ष के नेता जिम्मेदारी निभाने के बजाय पीछे हट जाते हैं। वहीं प्रदेश में विकास कार्यों की गति बढ़ने पर कांग्रेस के नेता केवल आलोचना करने में लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे विकास कार्यों को स्वीकार करने के बजाय निरंतर विरोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी पिछली गलतियों के लिए जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।
सीएम ने जीतू पटवारी को कहा रद्दी अध्यक्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से उन्होंने कांग्रेस का इतना रद्दी प्रदेश अध्यक्ष नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीतू पटवारी को कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों और नेताओं की नीतियों तथा गलतियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रहा है और अब केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन: नगर निगम के बाहर धरना, गेट पर फोड़े मटके, जमकर हुआ हंगामा
दतिया उपचुनाव: बागी सुर उठते ही नरोत्तम मिश्रा को साधने में जुटी भाजपा, सौंपी चुनाव संचालन समिति की कमान
अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण पर सख्ती, कलेक्टर शिवम वर्मा ने दिए कड़े निर्देश
परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग
सीएम के बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया
अब मख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ मोहन यादव पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमापूर्ण और संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ. मोहन यादव द्वारा जीतू पटवारी के लिए ‘अपशब्दों’ का इस्तेमाल करना घोर निंदनीय है।
मुख्यमंत्री जैसे गरिमापूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ मोहन यादव @CMMadhyaPradesh के द्वारा PCC अध्यक्ष @jitupatwari के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की मैं घोर निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष का अपमान समूची कांग्रेस पार्टी का अपमान है। ये हम… — Digvijaya Singh (@digvijaya_28) May 31, 2026
यह भी पढ़ें: अहिल्याबाई जयंती पर प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी डकैत रामबाबू को बताया अपना भाई; लगाए जिंदाबाद के नारे
‘कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्काल माफी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी का अपमान है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
