Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- यह राजनीतिक पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट

CJP Bhopal Press Conference: कॉकरोज जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। CJP ने कहा कि ये कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक यूथ मूवमेंट है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 22, 2026 | 03:04 PM

कॉकरोच जनता पार्टी की PC

Follow Us
Close
Follow Us:

Cockroach Janta Party News: राजधानी भोपाल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पीसी में CPJ के प्रतिनिधियों ने साफ किया कि यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक यूथ मूवमेंट है। उनका कहना है कि यह आंदोलन Gen-Z की सोच, समस्याओं और सवालों पर आधारित है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था से है जो सो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और जब युवा सवाल उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।

सवाल पूछने पर अकाउंट ब्लॉक

प्रतिनिधियों ने कहा जब यूथ सवाल पूछता है तो अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाते हैं। अब सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जल्द ही मध्य प्रदेश की कोर कमेटी घोषित की जाएगी, जो प्रदेश स्तर पर इस मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

एमपी बना देश का चीता स्टेट, कूनो नेशनल पार्क में अब हैं कुल 53 चीते; IIFM से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्ती, तेल कंपनियों ने पंपों पर तय कर दी लिमिट, हो रही ऑनलाइन मॉनिटरिंग

पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती

सागर में सनसनीखेज गोलीकांड: चेहरे पर मारी गोली, युवक की मौत, पुराने विवाद में हत्या की आशंका

देशभर से संगठन को युवाओं का समर्थन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अभियान को लेकर पाकिस्तान से बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के सवाल पर प्रतिनिधियों ने इसे सरकारी प्रोपेगेंडा बताया। उनका कहना था कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि मूवमेंट के संस्थापक अभिजीत दीपके से उनकी बातचीत हुई है और संगठन को देशभर में युवाओं का समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की, परिजनों ने की थी मांग

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

जानकारी के अनुसार ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया मूवमेंट है। इसकी शुरुआत कथित तौर पर CJI के एक विवादित बयान के विरोध में हुई थी। इस सटायर पेज की स्थापना 16 मई 2026 को अभिजीत दीपके ने की थी, जो आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार बताए जाते हैं। कुछ ही दिनों में इस अभियान ने इंस्टाग्राम पर लाखों से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए। वहीं इसका आधिकारिक X अकाउंट भारत में ब्लॉक किए जाने के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं की आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Cockroach janta party bhopal press conference news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 03:04 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Cockroach Janta Party
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.