धरे के धरे रह गए कांग्रेस के 100 दावे...हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद

Hardeep Singh Puri Elected Rajya Sabh MP: भाजपा के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध चुने गए मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद। कांग्रेस के कमियों वाले सभी दावे हुए खारिज।
Hardeep Singh Puri MP Rajya Sabha
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध चुने गए एमपी से राज्यसभा सांसद।

  • एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी राज्यसभा की यह सीट।

  • कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकन फॉर्म 26 न भरने के कारण हुआ था निरस्त।

Hardeep Singh Puri MP Rajya Sabha: इस वक्त की बड़ी खबर। भाजपा के हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध चुने गए मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद। बता दें कि, मध्य प्रदेश की यह सीट एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हो गई थी। जिसपर उपचुनाव कराया गया था, यह चुनाव इसलिए भी काफी दिलचस्प था क्योंकि कांग्रेस ने अपना समर्थन एक निर्दलीय उम्मीदवार को दिया था। हालांकि फॉर्म-26 न भरने की वजह से उनका नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कैंसिल कर दिया गया था।

गुरुवार को नाम वापसी का आखरी दिन था। जिसकी समय-सीमा खत्म होने के बाद उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

पुरी के नामांकन के खिलाफ कांग्रेस के 100 दावे

गौरतलब है कि, हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा कमियां होने के दावे किए थे। इसके अलावा कांग्रेस ने पत्नी का नाम, विदेशी संपत्तियों और बैंक खातों की जानकारी पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस की उन सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया।

कांग्रेस समर्थित समेत एक अन्य प्रत्याशी का नामांकन हुआ था निरस्त

इस उपचुनाव में देखने वाली बात यह रही की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी और दूसरे उम्मीदवार कांते सायन्ना का नामांकन निरस्त हो गया था। जिसके चलते ही हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए।

Hardeep Singh Puri MP Rajya Sabha
SIR पर मध्य प्रदेश BJP का कांग्रेस पर हमला, हेमंत खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी देश में फैला रहे अराजकता

एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के त्यागपत्र के बाद खाली हुई थी। मुरुगन ने यह कहकर इस्तीफा दिया था कि वह अब जनता के बीच ज्यादा रहना चाहते हैं। उन्होंने अक्तूबर की 14 तारीख को सदस्यता त्याग दी थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की तैयारियां शुरु हुईं और निर्वाचन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। बीजेपी ने 28 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मैदान में उतारा। पुरी ने 31 अक्टूबर को सीएम डॉ. यादव और हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया था।

Hardeep Singh Puri MP Rajya Sabha
खौफ का दूसरा नाम कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, मुरैना पुलिस ने बाएं पैर में मारी गोली; 80 हजार का इनामी था डकैत