भोपाल रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड, फरार केयरटेकर वरुण का अब तक सुराग नहीं; चस्पा किए गए 80 से ज्यादा पोस्टर

Bhopal Retired IAS Murder Case: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में फरार केयरटेकर वरुण का सुराग तलाशने के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 80 से अधिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा।
absconding caretaker Varun remains untraced in Bhopal IAS murder case
भोपाल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी वरुण(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Retired IAS Rakesh Agarwal Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 30 सितंबर को रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हालांकि, पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है, जिसके तहत भोपाल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की गतिविधियां कैद हुई हैं। यह फुटेज 30 सितंबर को तड़के 3:51 बजे का बताया जा रहा है।

चार राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश

मेडिसिनल केयरटेकर वरुण की तलाश के लिए भोपाल पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की लगातार पड़ताल कर रही हैं। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस अब तक उसके 100 से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है।

80 से ज्यादा जगह चिपकाए गए पोस्टर

आम जनता की मदद के लिए आगरा से वृंदावन जाने वाले मार्ग पर 80 से ज्यादा स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। फिलहाल पुलिस रेलवे स्टेशन के फुटेज और आरोपी के संभावित यात्रा रिकॉर्ड (Travel Record) का मिलान कर उसकी फरारी के रूट को तलाशने में जुटी है।

absconding caretaker Varun remains untraced in Bhopal IAS murder case
बुधनी में प्रशासनिक कार्रवाई पर भड़के शिवराज सिंह चौहान; अपनी ही सरकार के खिलाफ देर रात धरने पर बैठे

महज तीन दिन पहले एजेंसी के जरिए मिली थी नौकरी

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी वरुण कुमार को घटना से ठीक तीन दिन पहले यानी 27 सितंबर को ही 'वर्मा होम हेल्थ केयर एजेंसी' के माध्यम से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के घर नौकरी पर रखा गया था। पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी से उसके तमाम दस्तावेज, पुराने कार्य अनुभव और पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े रिकॉर्ड हासिल कर लिए हैं।

पिता, बहन और दोस्तों से कई दौर की पूछताछ

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी वरुण के पिता ग्वालियर में, बहन पटियाला में जबकि उसके दोस्त आगरा और मथुरा में रहते हैं। भोपाल पुलिस इन सभी से 3 से 4 बार कड़ाई से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान वरुण ने किन-किन लोगों से संपर्क किया और क्या उसे किसी ने शरण या आर्थिक मदद दी थी। हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में किसी भी रिश्तेदार या दोस्त की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

absconding caretaker Varun remains untraced in Bhopal IAS murder case
Navratri Special: सागर में 122 साल पुरानी 'कांधे वाली काली' की परंपरा, दर्शन करने भक्तों की उमड़ी भीड़
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com