भोपाल में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चे हुए अनाथ, पड़ोसी से विवाद के एंगल की जांच

Bhopal Crime News : भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी सुरेंद्र सिलावट और मोना बाई के शव फंदे पर मिले। पुलिस शराब को लेकर विवाद और पड़ोसी से हुए विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Husband and wife found dead in Raipur village of Bhopal
भोपाल में दंपति ने की खुदकुशीफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भोपाल के रायपुर गांव में पति-पत्नी के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले।

  • मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिलावट और मोना बाई के रूप में हुई।

  • घटना के समय दंपति के 15 और 13 साल के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।

  • पुलिस के अनुसार, पति के शराब पीने को लेकर दंपति के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है।

  • चार दिन पहले पड़ोसी से हुए विवाद के पहलू की भी जांच की जा रही है।

Bhopal Couple Suicide Case : राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिलावट और उनकी पत्नी मोना बाई के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करते थे। घर के कमरे में उनके शव फंदे पर लटके मिले। सुबह पड़ोसी को घर का गेट खुला दिखाई दिया। इसके बाद दंपति के फंदे पर लटके होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

घटना के समय दंपति के दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। उनकी उम्र 15 और 13 साल बताई गई है। सुबह माता-पिता के शव मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर ईंटखेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी

भोपाल में खुदकुशी के मामले में पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र सिलावट के शराब पीने का आदी होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि वह पिछले चार-पांच दिनों से शराब पीकर घर आ रहा था और इस दौरान पत्नी से विवाद होता था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दंपति की आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

पड़ोसी से विवाद के पहलू की भी जांच

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि घटना से करीब चार दिन पहले पति-पत्नी का पड़ोसी से विवाद हुआ था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस विवाद का दंपति की मौत से कोई संबंध था या नहीं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Husband and wife found dead in Raipur village of Bhopal
देवास जहरीली शराब कांड में ताबड़तोड़ एक्शन, कलेक्टर-SP का तबादला, 3 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

भोपाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों, पारिवारिक परिस्थितियों और विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है। दंपति की मौत के बाद उनके दोनों बच्चे माता-पिता के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com