भोपाल: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद सिरफिरे का तांडव, किराए की THAR से तोड़ा गेट; कई गाड़ियां रौंदी- देखें VIDEO

Thar Vehicle Rampage Bhopal: भोपाल के मिसरोद में गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद युवक का खौफनाक तांडव, फारच्यून हेरीटेज कॉलोनी का सुरक्षा गेट तोड़कर घुसा, किराए की थार से 6 से अधिक कारों को मारी टक्कर।
man creates ruckus after dispute with girlfriend in Bhopal
गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद सिरफिरे का तांडव(सोर्स- सोशल मीडियाः
Published on
Updated on

Bhopal Boyfriend Girlfriend Dispute Video: भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र की फारच्यून हेरीटेज कॉलोनी में मंगलवार रात एक युवक ने कथित तौर पर गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद जमकर हंगामा किया। युवक रेंट पर ली गई थार लेकर कॉलोनी पहुंचा और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 6 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार शाम सामने आया, जिसमें थार बेकाबू तरीके से कॉलोनी की सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है।

गेट तोड़कर कॉलोनी में घुसा युवक

घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर भी थार से टक्कर मारी। सुरक्षा गार्ड्स ने गेट बंद कर युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गेट तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने सड़क पर खड़ी कई कारों को एक के बाद एक टक्कर मारी। अचानक तेज रफ्तार थार को देखकर कॉलोनी में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सड़क पर दौड़ती रही बेकाबू थार

सीसीटीवी कैमरा में दिखाई दे रहा है कि थार तेज गति से कॉलोनी की सड़क पर आगे बढ़ती है और रास्ते में खड़े वाहनों से टकराती है। इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते खुद को बचा लिया। रहवासियों का कहना है कि युवक का वाहन चलाने का तरीका बेहद खतरनाक था और अगर लोग समय पर नहीं हटते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश है।

गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद निकाला गुस्सा

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे फटकार लगाई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर वह रेंट पर थार लेकर कॉलोनी पहुंचा और गुस्से में वाहन चलाते हुए गाड़ियों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

एफआईआर दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं

कॉलोनी निवासी कमल सिंह सोलंकी की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के मुताबिक, आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही थार कहां से किराए पर ली गई थी और क्षतिग्रस्त वाहनों का आकलन भी किया जा रहा है। रहवासियों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि इतनी गंभीर घटना में आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com