भोपाल में बढ़ती जा रही प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या; सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर डटे 5-6 हजार किसान
Farmers Protest Bhopal: भोपाल में हुआ किसान आंदोलन तेज, दोपहर होते-होते प्रदर्शन स्थल पर जुटी 5 से 6 हजार किसानों की भीड़, शाम तक संख्या और बढ़ने के आसार।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
भोपाल में बढ़ी प्रदर्शनकारियों की संख्या (सोर्स- नवभारत लाइव)
Kisan Andolan Latest Update: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे आंदोलन में अब प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि, सुबह करीब 2 से 3 हजार लोग प्रदर्शन स्थल पर थे। वंही अब दोपहर में यह संख्या बढ़कर 5 से 6 हजार पहुंच गई है। ग्राउंड जीरो पर मौजूद नवभारत लाइव के संवाददाता शिवम दत्त तिवारी ने यह जानकारी दी। उनका कहना है कि यह संख्या शाम तक और बढ़ सकती है।
वंही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और ओबीसी कल्याण मंत्री कृष्णा गौर को किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है।
किसान संगठनों का दावा 8 से 10 हजार किसान होंगे शामिल
गौरतलब है कि कल यानी मंगलवार को 2 हजार से ज्यादा की संख्या में प्रदर्शनाकीर किसान राजधानी भोपाल पहुंचे चुके थे लेकिन आज यह संख्या बढ़ गई है। इस समय भोपाल में 5 हजार से ज्यादा किसान मौजूद हैं जो सरकार के सामने अपनी मांगे रख रहे हैं। किसान संगठनों का दावा है कि यह संख्या शाम तक बढ़कर 8 हजार से 10 हजार तक हो सकती है। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
किसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
EXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
किसानों के कपड़े सरकार उतार रही…राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
किसानों को मिला उमंग सिंघार का समर्थन
इस प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उमंग सिंघर लिखते हैं कि अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान भोपाल पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे वापस नहीं लौटेंगे। प्रशासन ने किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल लगाया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में बढ़ती जा रही प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या; सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर डटे 5-6 हजार किसान
जंतर-मंतर पर इस कुछ समय पहले हुए जेन जी आंदोलन को तो हम सब ने देखा, जेन जी ने अपनी बात मनवाने के लिए देश की राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी बात मनवा भी ली। इसी बीच अब भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान भी भारी संख्या में जेन जी पहुंचे।
