-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Doctor Rape Blackmail Forced Abortion Case Kolar Road
Poison Anti Aging Skin Clinic के डॉ. अभिनीत पर रेप का आरोप, युवती की शिकायत पर FIR दर्ज
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Doctor Rape Case: Poison Anti-Aging Skin Clinic के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जयपुर की युवती ने रेप के बाद एबॉर्शन कराने का आरोप लगाया है। FIR दर्ज की गई है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल से एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। कोलार रोड स्थित Poison Anti Aging Skin Clinic के संचालक डॉ. अभिनीत सर्वेश गुप्ता पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के अलावा जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगे हैं। यह आरोप जयपुर की एक कारोबारी युवती ने लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू हो चुकी है।
पीड़िता ने बताया कि अभिनीत ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब चार महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। युवती ने डॉक्टर पर जबरन एबॉर्शन और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं।
इलाज कराने आई थी पीड़िता
पुलिस के मुताबिक जयपुर की रहने वाली युवती सोने-चांदी की व्यापारी है। 8 मई, 2025 को अपना स्किन ट्रीटमेंट कराने के लिए अपने कजिन भाई के साथ डॉ. अभिजीत के क्लीनिक भोपाल पहुंची थी। डॉ. अभिनीत से ट्रीटमेंट करवाकर वापस जयपुर चली गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बाद अभिनीत ने मुझे मोबाइल नंबर से मैसेज किए और हम दोनों की बातचीत होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
उज्जैन ले जाकर मांग में भरा सिंदूर
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला शादी करने तक पहुंच गया। युवती का आरोप है अभिजीत ने उसे भोपाल बुलाया। 23 मई को वह उसे उज्जैन ले गया और मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह अपने घर ले गया, जहां पर उसने दुष्कर्म किया।
जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप
पीड़िता का आरोप है 8 जून, 2025 को अभिनीत ने मुझ पर उसके नाम का टैटू बनवाने का दबाव बनाया। उसके कहने पर मैंने बाएं तरफ चेस्ट पर उसके नाम का टैटू बनवा लिया। इसके बाद मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। यह बात मैंने अभिनीत को बताई तो वह कहने लगा कि जल्द ही शादी कर लेगा। 17 जुलाई, 2025 को मैं चेन्नई गई, तो आरोपी मेरे साथ होटल में ही रुका। यहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 21 जुलाई, 2025 को आरोपी डॉक्टर ने दवाई खिलाकर मेरा गर्भपात करा दिया।
ये भी पढ़ें : सगाई टूटने से नाराज युवक की करतूत, प्रेमिका की मां को 250 फीट गहरी खाई में धकेला
मारपीट का भी आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा मेरे द्वारा विरोध करने पर अभिनीत ने मेरे साथ जमकर मारपीट भी की। मैंने दिसंबर, 2025 में कोलार थाने में लिखित शिकायत की, तो उसने मुझे ब्लैकमेल किया। इसके बाद मैंने पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की, तो इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Bhopal doctor rape blackmail forced abortion case kolar road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
Aug 06, 2026 | 07:01 AMSawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
Aug 06, 2026 | 06:58 AMLIVEआज की ताजा खबर 06 अगस्त LIVE: मोहन भागवत आज जेन जी और जेन अल्फा से करेंगे संवाद
Aug 06, 2026 | 06:51 AMबांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल-बम से हमला, पत्थरबाजी और आग लगाने की कोशिश से हड़कंप
Aug 06, 2026 | 06:43 AMHiroshima Day: हिरोशिमा दिवस का इतिहास और परमाणु हमले की दर्दनाक कहानी
Aug 06, 2026 | 06:39 AMस्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














