- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Cng Price Hike Think Gas Avantika Gas New Rates In Madhya Pradesh
महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम
CNG Price Hike in Bhopal: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। भोपाल में 3 रुपए और ग्वालियर में CNG 1 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। 2 महीने में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
- Written By: प्रीतेश जैन

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh CNG Price News: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब आम लोगों को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के मोर्चे पर भी झटका लगा है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं।
राजधानी भोपाल में सीएनजी के दाम 3 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाए गए हैं। इसके बाद अब 1 किलो सीएनजी की कीमत 93.75 रुपए हो गई है। वहीं ग्वालियर में भी अवंतिका एजेंसी ने 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यहां सीएनजी का रेट 96 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है।
3 एजेंसियां सप्लाई करती हैं सीएनजी
मध्य प्रदेश में फिलहाल थिंक गैस, गेल और अवंतिका गैस सीएनजी सप्लाई का काम कर रही हैं। भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा समेत आसपास के जिलों में थिंक गैस सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में अवंतिका गैस की सप्लाई है।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
जबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
2 महीने में 5 रुपए बढ़े
भोपाल और आसपास के इलाकों में पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी करीब 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह दो महीने में सीएनजी करीब 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। राजधानी भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 12 पंपों पर सीएनजी उपलब्ध है। इसके अलावा थिंक गैस के अलग-अलग इलाकों में करीब 25 स्टेशन संचालित हो रहे हैं। नई कीमतों का असर इन सभी स्टेशनों पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें : भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
बढ़ रही सीएनजी वाहनों की डिमांड
इधर, बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर में सीएनजी वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन सालों में भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। शोरूम से हर दिन 10 से 15 सीएनजी बेस्ड वाहन बिक रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और अपेाकृत कम खर्च माना जा रहा है।
Bhopal cng price hike think gas avantika gas new rates in madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम
May 18, 2026 | 08:39 AMआज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
May 18, 2026 | 08:37 AMवर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













