खतरनाक मोड़ से मिलेगी राहत; भोपाल के चर्चित 90 डिग्री ओवरब्रिज में सुधार का काम शुरू

Overbridge Repair Bhopal: भोपाल के चर्चित 90 डिग्री ब्रिज के सुधार का काम आखिरकार शुरू, ऐशबाग ओवरब्रिज के तीखे और खतरनाक मोड़ को सुरक्षित बनाने के लिए ढाई मीटर बढ़ाया जा रहा टर्निंग रेडियस।
Bhopal 90 degree overbridge improvement work begins
भोपाल का 90 डिग्री ओवरब्रिज(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Bhopal 90 Degree Overbridge Repair: भोपाल के चर्चित 90 डिग्री ब्रिज को लेकर आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। जिस खतरनाक मोड़ की वजह से ये ब्रिज देशभर में चर्चा का विषय बना था, अब उसी मोड़ को सुरक्षित बनाने के लिए सुधार का काम शुरू कर दिया गया है।

भोपाल के ऐशबाग इलाके में बने 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज के सुधार का काम शुरू हो गया है।नए डिजाइन के मुताबिक ब्रिज के खतरनाक मोड़ को ज्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा।

ढाई मीटर तक बढ़ाया जाएगा मोड़ का टर्निंग रेडियस

मोड़ का टर्निंग रेडियस करीब ढाई मीटर तक बढ़ाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को 90 डिग्री के तीखे मोड़ से गुजरने में परेशानी न हो। इसके लिए ब्रिज के हिस्से में अतिरिक्त पियर और स्लैब का निर्माण किया जाएगा। मोड़ पर कैरिजवे को भी चौड़ा किया जाएगा, जिससे वाहनों के टर्न लेने के लिए ज्यादा जगह मिल सके।

90 डिग्री के मोड पर खड़े हो रहे थे सवाल

दरअसल, ब्रिज के निर्माण के बाद जब इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, तो करीब 90 डिग्री का मोड़ देखकर सवाल खड़े हो गए थे। सुरक्षा को देखते हुए ब्रिज को आम लोगों के लिए शुरू नहीं किया गया। इसके बाद रेलवे और पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच करीब 10 महीने तक बैठकों और तकनीकी मंथन का दौर चला।

Bhopal 90 degree overbridge improvement work begins
मोबाइल छोड़ हाथ में थमी कलम, जबलपुर के 13 वर्षीय शाश्वत राजपूत ने लिखा सस्पेंस थ्रिलर नॉवेल

जिस कंपनी ने किया ब्रिज का निर्माण, अब वही कंपनी करेगी सुधार

मोड़ को किस तरह सुरक्षित बनाया जाए, इसे लेकर विशेषज्ञों से भी राय ली गई। अब नए डिजाइन के तहत ब्रिज के आसपास पाइल और फाउंडेशन से जुड़े काम भी किए जाएंगे। खास बात ये है कि जिस एजेंसी ने ब्रिज का निर्माण किया था, उसी के जरिए सुधार का काम कराया जा रहा है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि दिसंबर तक सुधार का काम पूरा कर लिया जाए। इस ब्रिज के निर्माण और डिजाइन को लेकर विवाद इतना बढ़ा था कि मामले में सात इंजीनियरों को निलंबित भी किया गया था। बाद में सभी इंजीनियरों को बहाल कर दिया गया, हालांकि उन्हें क्लीनचिट नहीं दी गई।

क्या बाकई सुरक्षित साबित होगा यह ब्रिज

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुधार के बाद क्या राजधानी भोपाल का ये बहुचर्चित 90 डिग्री ब्रिज वाकई सुरक्षित साबित होगा? क्योंकि जिस ब्रिज का डिजाइन बनने के बाद ही सवालों के घेरे में आ गया था, अब उसी डिजाइन में बदलाव कर इसे जनता के लिए सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि तय समय सीमा में काम पूरा होता है या नहीं... और कब ये ब्रिज आम लोगों के लिए खोला जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com