Women's Hockey: पहली बार भोपाल में होगी एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम

Asian Hockey Champions Trophy Bhopal : 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे मुकाबले। CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन। दर्शकों के लिए 5 हजार सीटों की व्यवस्था।
Asian Women's Hockey Champions Trophy Bhopal
पहली बार भोपाल में होगी एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफीफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • भोपाल में पहली बार 19 से 28 नवंबर तक एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन।

  • भारत, जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें लेंगी हिस्सा।

  • सीएम मोहन यादव 19 नवंबर को करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन।

  • करीब 150 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी दिखाएंगी अपना दम।

Asian Women's Hockey Champions Trophy : राजधानी भोपाल अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का बड़ा केंद्र बनने जा रही है। पहली बार शहर में एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। 19 से 28 नवंबर तक बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशिया की 6 देशों की महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

प्रतियोगिता में करीब 150 अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की तैयारियों और प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी शेयर की।

सीएम मोहन यादव करेंगे प्रतियोगिता का उद्घाटन

मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक 19 नवंबर को भव्य समारोह के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। इन 6 देशों की महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

एक दिन में तीन डे नाइट मुकाबले

प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को फ्लड लाइट की रोशनी में डे नाइट मुकाबले देखने का मौका मिलेगा। प्रतिदिन 3 मैच आयोजित किए जाएंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में करीब 5 हजार सीटों की व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए एशियन हॉकी फेडरेशन और हॉकी इंडिया का सहयोग मिल रहा है।

प्रदेशभर में पहुंचेगी चैंपियंस ट्रॉफी

सरकार इस प्रतियोगिता को केवल भोपाल तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसके लिए ट्रॉफी को मध्य प्रदेश के सभी संभागों तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल,कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं को भी आयोजन से जोड़ने की योजना है। इसका उद्देश्य प्रदेश में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना और नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

MP में 27 हॉकी फीडर सेंटर और 22 एस्ट्रोटर्फ

मंत्री सारंग ने बताया कि एमपी में हॉकी की प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित हैं। इसके अलावा 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं जबकि 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है।

महिला खिलाड़ियों ने जीते 177 पदक

महिला हॉकी के क्षेत्र में एमपी की बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 36 पदक और राष्ट्रीय स्तर पर 141 पदक जीते हैं। वहीं जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

Asian Women's Hockey Champions Trophy Bhopal
Diwali Bus Fare: फ्लाइट से भी महंगी हुई बस की टिकट, भोपाल-रीवा का किराया 5000 तो मुंबई-पुणे के लिए 7500 रुपए

अंतरराष्ट्रीय खेल केंद्र के रूप में बनेगी भोपाल की पहचान

सरकार का लक्ष्य इस प्रतियोगिता के जरिए एमपी को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में नई पहचान दिलाना है। भोपाल में होने वाला ये आयोजन महिला हॉकी खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के साथ प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को भी अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस आयोजन से प्रदेश में हॉकी की लोकप्रियता और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।