Kanha Tiger Reserve : कान्हा के जंगल में बाघिन MV3 के शावकों की अठखेलियां, नन्हे बाघों का वीडियो वायरल

Tigress MV3 cubs playing : एमपी के कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघिन MV3 के नन्हे शावक खेलते और उछल कूद करते नजर आए। पर्यटकों ने वीडियो बनाया । अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kanha tiger cubs viral video
पर्यटकों ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत पलफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सामने आया खूबसूरत नजारा।

  • बाघिन MV3 के शावक खेलते नजर आए।

  • पर्यटकों ने कैमरे में कैद किए नन्हे बाघों के यादगार पल।

  • शावकों की अठखेलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Kanha tiger cubs viral video : एमपी के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से बाघिन MV3 के नन्हे शावकों की मनमोहक दृृश्य सामने आया। कान्हा के बफर जोन में शावक कभी एक दूसरे के साथ खेलते तो कभी उछल कूद करते नजर आए। उनकी चंचल अठखेलियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। अब इन खूबसूरत पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जंगल में खेलते दिखे नन्हे बाघ

कान्हा टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघिन MV3 के शावकों की अठखेलियों का ये नजारा वन्यजीव प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। शावक कभी एक दूसरे के साथ खेलते नजर आए तो कभी उछल कूद कर मस्ती करते दिखे। जंगल के बीच उनकी चंचलता ने पर्यटकों के लिए सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया।

पर्यटकों ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत पल

बफर जोन में शावकों की गतिविधियां देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने इन यादगार पलों को अपने कैमरों में शूट कर लिया। इसके बाद शावकों की अठखेलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे वाइल्ड लाइफ लवर्स द्रारा खूब पसंद किया जा रहा है।

जैव विविधता के लिए मशहूर है कान्हा

कान्हा टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता और बाघों की मौजूदगी के लिए देश दुनिया में जाना जाता है। यहां जंगल में वन्यजीवों का स्वाभाविक व्यवहार पर्यटकों को प्रकृति के करीब आने का अवसर देता है। बाघिन MV3 के शावकों की ये तस्वीरें भी जंगल के जीवंत और खूबसूरत पक्ष को सामने लाती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया नन्हे बाघों का वीडियो

बाघिन MV3 के शावकों की उछल कूद और खेलकूद के वीडियो ने वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान खींचा। जंगल के इन नन्हे सितारों की मस्ती लोगों को रोमांचित कर रही । कान्हा से सामने आए इस नजारे ने एक बार फिर दिखाया कि वन्यजीवों की स्वाभाविक गतिविधियां प्रकृति की खूबसूरती को किस तरह जीवंत बना देती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com