MP STF का बड़ा एक्शन! हरियाणा से दबोचा गया हैरी बॉक्सर गैंग का कैशियर आशीष यादव; ऐसे चला रहा था पूरा नेटवर्क
MP STF Big Action: मध्य प्रदेश एसटीएफ ने कुख्यात हैरी बॉक्सर गैंग के एक प्रमुख सदस्य आशीष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के हांसी जिले से पकड़ा गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
एसटीएफ के अनुसार आशीष यादव पर अशोकनगर के कारोबारी अंकित अग्रवाल को धमकाकर फिरौती मांगने के मामले में शामिल होने का आरोप है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गैंग के आर्थिक लेनदेन और पैसों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
इस डिजिटल करेंसी में लेता था रकम
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गैंग सरगना हैरी बॉक्सर से यूएसडीटी (USDT) जैसी डिजिटल करेंसी के जरिए रकम हासिल करता था। इसके बाद वह उस राशि को भारतीय मुद्रा में बदलकर गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इन पैसों का इस्तेमाल रैकी कराने, फायरिंग की घटनाओं, धमकी देने और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन की भी जांच कर रही है।
हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार हुआ आशीष यादव
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने तकनीकी इनपुट और लगातार निगरानी के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसटीएफ की विशेष टीम ने कई दिनों तक उसका पीछा किया और आखिरकार 3 मई को हरियाणा के हांसी इलाके से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
आरोपी के जरिए और भी गैंग मेंबर की तलाश में पुलिस
आरोपी से पूछताछ कर पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस कार्रवाई में  के कई अधिकारियों और जवानों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और पैसों के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ ठगी का खेल, रेप के बाद ब्लैकमेल कर युवती से ठगे 1.30 करोड़ रुपए
Ashok Nagar Crime News: अशोकनगर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की है।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल
एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
5 साल से चल रहा ठगी का खेल
पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले, जब वह नाबालिग थी और कक्षा 12वीं में पढ़ती थी, तब उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर आदित्य सिंह तोमर से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी और बेहतर भविष्य का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथी आर्यन सोनी के टैटू स्टूडियो ले जाने लगा, जहां चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। आर्यन सोनी इंद्रा पार्क क्षेत्र में टैटू स्टूडियो चलाता है। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई।
परिचित आयुषी ने भी ठगा
आरोपी आदित्य ने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और पिता की मृत्यु के बाद 5 लाख रुपए की मांग की। डर और बदनामी के चलते पीड़िता ने करीब 2 लाख रुपए दे दिए। पीड़िता की परिचित आयुषी चौहान ने भी उसे अपने जाल में फंसाया। वह खुद को एस्ट्रोलॉजर बताकर डराने लगी और अपने पति आकाश चौहान के साथ मिलकर मदद का भरोसा दिया। इसके बाद फर्जी कॉल्स के जरिए खुद को क्राइम ब्रांच और पुलिस अधिकारी बताकर धमकियां दी गईं और झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर लगातार पैसों की वसूली की गई।
कुल 1.30 करोड़ रुपए की ठगी
पीड़िता से अलग-अलग किश्तों में करीब 1.30 करोड़ रुपए की ठगी की गई, जिसमें गोल्ड लोन तक शामिल कराया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ठगी की रकम से लग्जरी जीवन जी रहे थे। महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड सामान और आलीशान लाइफस्टाइल इनके शौक में शामिल थे। आयुषी चौहान तंत्र-मंत्र और ज्योतिष के नाम पर भी लोगों को प्रभावित करती थी।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा राज्य, हर घंटे जा रही एक जान
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों और पूछताछ के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी हुई है।
सिस्टम शर्मसार: अशोकनगर में शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी ले जाते दिखे बेबस परिजन- VIDEO
Ashok Nagar News: अशोकनगर जिले के बहादुरपुर से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाला और सिस्टम को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तरफ एक आदिवासी परिवार ने अपनी 15 साल की जवान बेटी को खो दिया। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता ने उनके इस गहरे दुख पर नमक छिड़कने का काम किया।
पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव ले जाने के लिए परिजनों को एंबुलेंस नहीं दी। ऐसे में बेबस परिजनों ने अपनी बेटी की लाश को चादर में लपेटा और हाथों में लटकाकर 10 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव के लिए पैदल ही निकल पड़े।
क्या है मामला?
दरअसल, ग्राम खेरोदा चक्क निवासी 15 वर्षीय नाबालिग ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर में 15 साल की आदिवासी किशोरी को मौत के बाद भी सम्मान नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद न स्ट्रेचर, न शव वाहन—परिजन कपड़े में शव ले जाने को मजबूर।
22 साल की भाजपा सरकार में भी अगर आम आदमी को इतनी बेबसी झेलनी पड़े, तो यह केवल लापरवाही नहीं, पूरी व्यवस्था की… pic.twitter.com/bWSgKFWdRo
— Shailendra Patel (@shailendrapinc) May 4, 2026
3 घंटे तक शव वाहन का इंतजार करते रहे परिजन
रविवार को बहादुरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव को अपने गांव खेरोदा चक ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन का इंतजार करते रहे, लेकिन अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। अपनी मृत बेटी के शव के पास बैठे परिजन करीब 3 घंटे तक वाहन का इंतजार करते रहे।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में UCC को लेकर तैयारियां तेज, विधेयक लाने से पहले होगा व्यापक जनसंवाद
राहगीर ने की मदद, लेकिन सिस्टम को नहीं आई शर्म
कोई मदद नहीं मिली तो देख मजबूर परिजनों ने बेटी के शव को एक चादर में लपेटा और उसे दोनों सिरों से पकड़कर पैदल ही गांव की ओर चल पड़े। सड़क पर इस अमानवीय और दर्दनाक दृश्य को देखकर हर कोई सन्न रह गया। इसी बीच एक युवक का दिल पसीज गया और उसने इंसानियत का परिचय देते हुए अपनी कार से शव को परिजन समेत उनके गांव तक पहुंचाया।