Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Project Cheetah: भारत में बढ़ेगा चीतों का कुनबा, इन देशों के घने जंगलों से लाए जाएंगे खतरनाक ‘मेहमान’

प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत आठ चीते जल्द ही भारत लाए जाएंगे। चार चीते मई में ही आ जाएंगे जबकि चार बाद में आएंगे। इन्हें मध्य प्रदेश के जंगलों में बसाया जाएगा। प्रोजेक्ट चीता पर अब तक 112 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 19, 2025 | 11:41 AM

भारत लाए जाएंगे 8 चीता

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: भारत में जंगल सफारी करने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश और इसकी सीमा से सटे राजस्थान बॉर्डर पर अब जंगल साफरी का आनंद दो गुना होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोत्सवाना, दक्षिणा अफ्रीका और केन्या के जंगलों से कुछ ‘मेहमान’ भारत लाए जाएंगे। जी हां, ‘प्रोजेक्ट चीता’ के अंतर्गत भारत में 8 चीता भारत लाए जाएंगे। इससे चीतों के कुनबे में विस्तार होगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण अफ्रीका, केन्या के घने जंगलों से देश में 8 चीते भारत लाए जाएंगे जिससे जंगल सफारी का लुत्फ और बढ़ जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की ओर जारी सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भोपाल में चीता परियोजना को लेकर चर्चा की गई। 

दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और केन्या आएंगे चीते

एनटीसीए के हवाले से पता चला है कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और केन्या से और भी चीते भारत लाने के प्रयास चल रहा है। दो चरणों में आठ चीते भारत लाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक मई तक बोत्सवाना से चार चीते भारत लाने की तैयारी है। इसके बाद चार और चीते लाए जाएंगे। फिलहाल भारत और केन्या के बीच प्रोजेक्ट चीता पर सहमति बन रही है।

सम्बंधित ख़बरें

5 रातों से सोया नहीं… कैलाश विजयवर्गीय पर भड़के पूर्व मंत्री, अब इंदौर का मोर्चा संभालेंगे राहुल

आतिशबाजी, अंधेरा और अंतिम संस्कार! MP से एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई, दावों की उडीं धज्जियां

जिसके काम की कसमें खाते थे मेयर, इंदौर के उसी इलाके में पानी बना जहर; पुराना बयान वायरल

भोपाल की सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी, संचालनालय का घेराव; मांगे नहीं मानने पर दी बड़ी चेतावनी

अब तक चीता प्रोजेक्ट पर 112 करोड़ खर्च

एनटीसीए ने बताया कि जंगल में चीता सफारी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक चीता प्रोजेक्ट पर कुल 112 करोड़ से अधिक खर्च हो चुका है। इसमें 67 प्रतिशत राशि मध्य प्रदेश में चीता पुनर्वास पर खर्च की गई है। प्रोजेक्ट के तहत अब गांधी सागर फॉरेस में चीतों को चरणबद्ध तरीके से बसाया जाएगा। यह जंगल राजस्थान की सीमा से सटा है। ऐसे में दोनों प्रदेशों के बीच अंतरराज्यीय चीता संरक्षण क्षेत्र बसाने की तैयारी है। मध्य प्रदेश सरकार की सूचना के तहत कुनो नेशनल पार्क और गांधी सागर फॉरेस में चीतों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। हाल ही में मादा चीता ज्वाला, आशा, गामिनी और वीरा ने शावकों को जन्म दिया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सैलानी ले सकेंगे चीता सफारी का आनंद

मध्य प्रदेश के जंगलों में चीतों का कुनबा बढ़ने के बाद यहां आने वाले सैलानियों के लिए जंगल सफारी का लुत्फ और बढ़ जाएगा। जंगल में चीतों को शिकार करते देखने अपने आप में रोमांचक होगा। प्रोजेक्ट चीता पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

8 cheetahs will be brought to india under project cheetah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 11:35 AM

Topics:  

  • Cheetah In India
  • Cheetah Project
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.