Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश के भिंड में 150 साल पुरानी जेल की दीवार गिरी, 22 कैदी घायल, 234 ग्वालियर स्थानांतरित

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 01, 2021 | 08:00 AM

भिंड में 150 साल पुरानी जेल में दीवार गिरी (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

भिंड. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिला जेल (Bhind District Jail) में शनिवार तड़के एक बैरक की दीवार गिरने (Wall Collapsed) से 22 कैदी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि सुबह करीब पांच बजकर दस मिनट पर छह नंबर बैरक की दीवार ढह गई। उन्होंने बताया, “इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कैदियों में से एक उदय सिंह को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।”

उन्होंने कहा कि 22 घायलों में से एक कैदी को मामूली चोटें आई हैं। इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और केवल प्राथमिक उपचार दिया गया। सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार पाने वाले कैदी और 233 अन्य कैदियों को ग्वालियर के केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया है। इस तरह लगभग 150 साल पुराने भिंड जिला जेल के भवन को खाली कर दिया गया है।

इस भवन को 1958 में जेल में तब्दील किया गया था। उन्होंने कहा जेल भवन को जर्जर भवन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि हादसे में 20 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के समय जेल में 255 कैदी थे।

सम्बंधित ख़बरें

लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, चांदनी चौक में हाई अलर्ट

त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ की तैयारी पर भूमि विवाद, 1100 करोड़ की परियोजना, जमीन अधिग्रहण पर सवाल; किसानों में रोष

Yash Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही छाए यश, मोटी फीस की चर्चा ने बढ़ाई हलचल

भिंड में भीषण सड़क हादसा, बस और वैन में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

सिंह ने कहा, “जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान के लिए जेल भेजा गया। जेल की इमारत काफी पुरानी है इसलिए हो सकता है पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई हो।”

इस बीच, भिंड जिला कलेक्टर संतोष कुमार एस ने शनिवार रात को पीटीआई-भाषा को बताया कि वह इस हादसे की जांच एक समिति द्वारा कराने के आदेश देने जा रहे हैं। (एजेंसी)

150 year old jail wall collapses in madhya pradeshs bhind 22 inmates injured 234 shifted to gwalior

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2021 | 08:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.