Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इन चीजों के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी ‘करवा चौथ’ की पूजा

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 21, 2021 | 08:00 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

पति-पत्नी के प्रेम का त्योहार ‘करवा चौथ’ (Karwa Chauth 2021) हिन्दू सुहागन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखती हैं और चंद्रमा को देखकर अपने पति के हाथों पानी पीकर ही व्रत तोड़ती हैं। इसके पहले महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। 

इस पवित्र पूजा में प्रयोग में होने वाली हर चीज का अपना अलग ही महत्व है, जो इस व्रत के इतिहास और शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्रयोग के बिना करवा चौथ की पूजा अधूरा माना जाता है। आइए जानिए इसके बारे में…

सम्बंधित ख़बरें

रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक

Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार

करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह

करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘करवा चौथ’ की पूजा में ‘करवा’ का महत्वपूर्ण योगदान है। ‘करवा’ उस नदी का प्रतीक माना जाता है, जिसमें ‘माता करवा’ के पति का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया था। जिसको माता करवा ने अपने सतीत्व के बल पर छुड़वाया था। करवा मिट्टी का बर्तन होता है, जिसमें पानी भरकर चंद्रमा को अर्ध्य दिया जाता है। इसलिए ‘करवा चौथ’ की पूजा में करवा का प्रयोग करना ना भूलें।

कहते हैं कि, ,’करवा चौथ’ के व्रत में पूजा करते समय और कथा सुनने के दौरान सींक जरूर अपने पास रख लें। सींक ‘माता करवा’ की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। माता करवा ने सींक की मदद से चित्रगुप्त के खाते के पन्नों को उड़ा दिया था।

मान्यताओं के मुताबिक, सनातन हिन्दू धर्म में बिना दीपक के कोई भी पूजा नहीं होती है। इसलिए ‘करवा चौथ’ की पूजा में भी दीपक का महत्व है। दीपक से करवा माता और चंद्रमा की पूजा करते हैं और छलनी में दीपक को रखकर पति का  चेहरा भी देखते हैं। दीपक की लौ हमारे जीवन की ज्योति का प्रतीक मानी जाती है।

‘माता करवा’ की तस्वीर भारतीय संस्कृति के जीवन की झलक को दर्शाती है। इस तस्वीर में सूर्य के साथ-साथ चंद्रदेव और तारे भी दर्शाए गए हैं। साथ ही करवा चौथ की कथा का अंश मिलता है।ऐसे मेंमाता करवा की तस्वीर रखना न भूलें।

‘करवा चौथ’ की पूजा में छन्नी का काफी बड़ा महत्व माना जाता है। महिलाएं पूजा की थाली सजाते समय बाकी चीजों के साथ छन्नी को भी थाली में जरूर जगह देती हैं। महिलाएं इसी छन्नी से पति का मुंह देखकर अपना करवा चौथ का व्रत पूरा करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं छन्नी में दीपक रखकर चांद को देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखती हैं। जिसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर शादीशुदा महिलाएं अपना व्रत पूरा करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर छलनी से ही क्यों देखा जाता है पति का चेहरा ?

‘करवा चौथ’ (Karwa Chauth) की पूजा की सामग्री- दीपक, फल, करवा, बताशा आदि चीज़ें रखने के लिए थाली का प्रयोग किया जाता है। इसमें दीपक जलाकर माता करवा की पूजा की जाती है और मां से आशीर्वाद  मांगा जाता है। चांद देखने के बाद मां गौरी की पूजा का विधान है। माता करवा के साथ मां गौरी की पूजा में पूरी और हलवा का भोग लगाया जाता है।

Your karva chauth worship will be incomplete without these things

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2021 | 08:00 AM

Topics:  

  • Karwa Chauth

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.