त्वचा की चमक बढ़ाएगा ये होम मेड फेस पैक,(सौ.सोशल मीडिया)
Skin Care: ठंड के मौसम में चेहरे को खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में चेहरे की त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है। लाइफस्टाइल में स्किन केयर बेहद जरूरी चीज है। हम आपके लिए लेकर आए हैं होम मेड फेस पैक जो आपके चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं।
बता दें, ये फेस पैक स्किन के डेड सेल्स को रीमूव कर चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाए रखेंगे। ये पूरी तरह से केमिकल-मुक्त हैं और नेचुरल चीजों से बने हैं।अगर आप भी केमिकल-फ्री फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इन्हें घर पर आसानी से बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं केमिकल-फ्री फेस पैक बनाने से लेकर से इस्तेमाल का तरीका –
कॉफी से बना फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए कॉफी सबसे असरदार उपाय है। इसके लिए एक कटोरी में कॉफी पाउडर, एलोवेरा जेल, हल्दी और शुगर पाउडर लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं या हल्के हाथों से मसाज करें। इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और स्क्रब करते रहें। इसके बाद धो लें। ये चेहरा ग्लो बनाएगा।
बेसन का फेस पैक
बता दें, सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन का फेस पैक जरूर लगाएं। इसके लिए कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मिलाई, हल्दी और दूध मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
शहद से बना फेस पैक
सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए केमिकल फ्री फेस पैक के लिए आप शहद से बना फेस पैक जरूर लगाएं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच शहद, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच चावल का आटा और 3 चम्मच गुलाब जल लें।
हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –
इन्हें अच्छे से मिलाकर लें और फिर फेस पर लगाएं। इसे करीब 10 मिनट तक लगाए रखें और फिर अच्छे से धो लें। ये फेस पैक आपकी स्किन के डेड सेल्स को रीमूव कर ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। इसे सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं।