जौ के आटे के फ़ायदे जानकर आप चौंक जाएंगे, पढ़ें और आजमा कर देखें
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Apr 22, 2022 | 07:00 AM
– सीमा कुमारी
पोषक तत्वों से भरपूर जौ (Barley) का सेवन सेहत के लिए बहुत उपयोगी है। जौ का धार्मिक महत्व होने के साथ सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानें जौ से होने वाले बेमिसाल फायदे के बारे में –
- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जौ का आटा हेल्थ और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस आटे में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिनमें से कुछ फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम और कॉपर है। ये सभी पोषक तत्व हेल्दी हड्डियों और दांतों को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।
- कई बार महिलाओं को गर्भ नहीं ठहर पाता। उनका मिसकैरिज होता रहता है। ऐसे में जौ के आटे को घी और ड्राइफ्रूट्स के साथ मिला कर पंजीरी बना लें या लड्डू इसे खाने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही ये लीवर को मजबूत और डिटॉक्सीफाई करने में कारगर है।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार, जौ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जब आप जौ के पानी को स्किन पर लगाते हैं, तो यह मुंहासों को कम करता है और स्किन के संक्रमण से लड़ता है। जौ को स्किन पर लगाने के लिए आटे और नींबू के रस का पेस्ट चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए लगाएं और इसे ठंडे पानी से धो लें।
- डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, जौ में विटामिन-ए, विटामिन-बी 1 (थायमिन), विटामिन-बी 2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन-बी 3 (नियासिन), विटामिन-बी 6, फोलेट, विटामिन-सी (एस्कॉर्बिक एसिड), विटामिन ई (अल्फा) प्रचुर मात्रा में होता है, और यही कारण है कि ये सुपरफूड माना जाता है। इसमें मिनिरल्स के रूप में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और पोटेशियम के साथ-साथ जस्ता लोहा, और कैल्शियम भी खूब होता है।
- रिपोर्ट्स की मानें तो एक कप जौ में 13 ग्राम फाइबर होता है। जौ में मौजूद अघुलनशील फाइबर आंत में अनुकूल बैक्टीरिया को फायदा पहुंचाने के लिए प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, ये पाचन में मदद करता है और कब्ज को रोकता है।
- जानकारों के अनुसार, जौ में बीटा-ग्लुकन होता है, जो एक तरह का फाइबर जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जौ में एक पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
You will be surprised to know the benefits of barley flour read and try it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 22, 2022 | 07:00 AM
