-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- World Leprosy Day 2024 Is Celebrated On 30 January
आज Beat Leprosy थीम पर मनाया जा रहा है विश्व कुष्ठ रोग दिवस, 2027 तक रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य
- Written By: दीपिका पाल

आज विश्व कुष्ठ रोग दिवस ( Google)
नवभारत डिजिटल टीम : जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ रोग (World Leprosy Day 2024) दिवस मनाया जाता है जो इस बार 30 जनवरी, मंगलवार के दिन मनेगा। जैसा कि जानते हैं कुष्ठ रोग को आज भी पिछड़े इलाकों में अभिशाप और कलंक के तौर पर मानते है। इतना ही नहीं इस रोग को लेकर लोग इस रोग के मरीजों को छूआछूत की संज्ञा तक दे देते है। इसे लेकर ही दुनियाभर में विश्व कुष्ठ रोग दिवस (रोग (World Leprosy Day 2024) ) मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (Mahatma Gandhi Death Annieversary) इस दिवस को मनाने के उद्धेश्य जागरूकता फैलाने के साथ रोग को जड़ के मिटाने की पहल है।
विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाने का उद्देश्य
विश्व कुष्ठ रोग दिवस इस जनवरी महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य खासतौर पर विश्वभर में कुष्ठ रोगों से प्रभावित लोगों के लिए कुछ जागरूकता फैलाना है। इसे लेकर दुनियाभर में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के संगठनों और कुष्ठ रोग को लेकर काम करने वाले स्वास्थ्य व सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस दिवस को मनाने के लिए रोग के बेहतर इलाज की दिशा में प्रयासो के लिए शोध व अनुसंधानों को बढ़ावा देने व उनके लिए धन जुटाने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
क्या है विश्व कुष्ठ रोग दिवस 2024 का थीम
यहां पर बात करें तो इस साल 2024 विश्व कुष्ठ रोग दिवस की थीम की Beat Leprosy है। यानि की इस बार दो उद्देश्यों के साथ कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक को मिटाना और रोग से प्रभावित लोगों की पहचान और गरिमा को बनाए रखना। इस विषय बीट लेप्रोसी को लेकर WHO ने बताया इस रोग को लेकर अभी फिलहाल में सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को जानना जरूरी है ताकि इस रोग को दूर करने के साथ लोगों के दिलो-दिमाग से कलंक शब्द हट जाएं। लोग कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को सम्मान की नजर से देखें।
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
India Mental Health Data: चेन्नई-बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहा है मानसिक तनाव, दक्षिण भारतीय ले रहे अधिक टेंशन
Infertility Problem: भारत में 23% पुरुष हैं बांझपन की समस्या से परेशान, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
छूने से नहीं फैलता है कुष्ठ रोग
इस कुष्ठ रोग लेकर WHO और स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते है कि यह रोग किसी के छूने से नहीं फैलता है। इसे हैनसेन रोग के नाम से जाना जाता है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री के कारण होने वाला संक्रामक रोग है जिसमें त्वचा पर घाव के साथ तंत्रिकाओं से संबंधित समस्या, ऊपरी श्वसन पथ और आंखों पर सफेद चकते नजर आते है। यह रोग किसी भी वर्ग बच्चें से लेकर बुजुर्ग को हो सकता है।
इस बीमारी को लेकर निदान भी मौजूद है जो संक्रमण के लेवल को कम करके रोगी को दर्द ने निजात दिलाती है।
क्या 2027 तक जड़ से मिटेगा कुष्ठ रोग
यहां पर विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर अब तक कुष्ठ रोग के आंकड़ों की बात की जाए तो साल 2020 तक ग्लोबल लेवल पर के लगभग 130,000 नए मामले सामने आए थे जिनमें से लगभग 73% भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया में थे। वहीं वर्ष 2021 में, वैश्विक स्तर पर कुष्ठ रोग के लगभग 1,40,546 नए मामले दर्ज किए गए थे।
इधर भारत की बात की जाए तो, यह रोग के मामले वर्तमान स्थिति में प्रति 10,000 लोगों पर 0.4 माना जा रहा है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत के कई राज्यों में फैलते प्रसार के बाद साल 2027 तक कुष्ठ रोग मुक्त दिवस बनाने का लक्ष्य रखा है।
World leprosy day 2024 is celebrated on 30 january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














