Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vantara ने लिया धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प, अभियान से जुड़ी अजय देवगन समेत कई मशहूर हस्तियां

वंतारा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को पृथ्वी को हेल्दी ग्रह बनाने की ओर कदम रखने के लिए प्रेरित किया। प्रोजेक्ट में अब तक 200 हाथियों सहित हज़ारों जानवरों को बचाया गया है। इनमें हर तरह का पशु, पक्षी और सरिसृप शामिल हैं।

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jun 05, 2024 | 09:12 PM

वंतारा के साथ सेलेब्स ने किया संकल्प

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वंतारा ने पूरे पृथ्वी ग्रह को खुशहाल और सेहतमंद बनाने की प्रतिज्ञा ली। जानवरों को आजीवन देखभाल प्रदान करने के लिए समर्पित वंतारा की प्रतिज्ञा में अभिनेता अजय देवगन के साथ-साथ क्रिकेटर के. एल राहुल ने भी सहयोग दिया।

वंतारा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को पृथ्वी को हेल्दी ग्रह बनाने की ओर कदम रखने के लिए प्रेरित किया। वंतारा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा गया कि, “आइए World Environment Day को एक खुशहाल, स्वस्थ ग्रह बनाने की शुभ शुरुआत बनाएं।” पूरे पृथ्वी ग्रह को हेल्दी बनाने की परियोजना की शुरुआत पर अजय देवगन, जाहनवी कपूर, भूमि पेडनेकर, क्रिकेटर के. एल राहुल, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशा कपिला, फुकरे फिल्म अभिनेता वरुण शर्मा ने वंतारा कार्यक्रम को अपना सहयोग दिया है।

वंतारा के साथ प्रतिज्ञा लेने को लेकर प्रोजेक्ट के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया कि, “हमारे प्यारे दोस्तों ने वंतेरियन बनने का संकल्प लेकर और प्रकृति और वन्य जीवन के संरक्षण में सहायता करने वाली नई आदतों को सचेत रूप से अपनाने के आंदोलन में शामिल होकर एक उदाहरण स्थापित किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘दृश्यम 3’ में अब होगा बड़ा धमाका! जयदीप अहलावत की हुई एंट्री, अजय देवगन के सामने पलटेंगे पूरा खेल

मेसी के इवेंट में एक्टर्स और CM फडणवीस को देख भड़के फैंस, हूटिंग का VIDEO वायरल

वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर, बोले- यहां के जानवर मुझसे बेहतर…

वंतारा की ओर से प्रतिज्ञा लेकर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सहयोगा मांगा गया। पोस्ट में लिखा कि, ‘हमारा ग्रह, हमारा भविष्य। हरे-भरे कल के लिए छोटे-छोटे कार्य! मैं एक वंतेरियन हूं, आपके बारे में क्या? फ़िल्टर का उपयोग करें, प्रतिज्ञा लें और बदलाव लाएँ!”

“आज का प्रत्येक छोटा कार्य कल के बड़े प्रभाव में योगदान देता है। मैं वंतेरियन बनने और हरित भविष्य में योगदान देने की प्रतिज्ञा करता हूं। तो आपको भी ऐसा ही करना चाहिए! इस फ़िल्टर के साथ ‘हम’ की शक्ति को अनलॉक करें और मेरे साथ प्रतिज्ञा लें!”

वनतारा, जानवरों को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला कार्यक्रम है। इस प्रोजेक्ट में अब तक 200 हाथियों सहित हज़ारों जानवरों को बचाया गया है। इनमें हर तरह का पशु, पक्षी और सरिसृप शामिल हैं। गेंडे, चीते और मगरमच्छ सहित कई प्रजातियों का पुनर्वास भी किया गया है।

वनतारा का अर्थ ‘जंगल का सितारा’ है। इसका केंद्र गुजरात के ग्रीन बेल्ट में रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना बचाए गए जानवरों के लिए एक हरे-भरे, जंगली आवास का पुनर्निर्माण करती है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ सहयोग करती है। इस परियोजना का ध्यान भारत और विदेशों में घायल, दुर्व्यवहार, संकटग्रस्त या कमजोर पशुओं के बचाव, पुनर्वास, उपचार और देखभाल पर केंद्रित है।

World environment day vantara took pledge to make entire planet earth healthy and happy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2024 | 09:06 PM

Topics:  

  • Ajay Devgan
  • Bhumi Pedenkar
  • Vantara

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.