

सावन का महीना चल रहा है जो शिवभक्तों के लिए जितना खास होता है उतना ही इस दौरान कई व्रत और त्योहार पड़ते है जिसमें विधि-विधान के साथ पूजा करने के नियम होते है। सावन सोमवार की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही है जो 19 अगस्त तक जारी रहेगा। यह खास महीना भगवान शिव की आराधना का मौका होता है इस मौके पर हरे रंग की चूड़ी औऱ कपड़े पहने सुहागिन महिलाएं पहनती है लेकिन क्या आपने सोचा है आखिर हरा रंग ही क्यों, पीला, नीला रंग क्यों नहीं पहनते है। इसे लेकर ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी ने जानकारी दी है जो इस प्रकार है..
इसे लेकर मानते है कि, भगवान शिव को हरा रंग प्रिय है और सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है इसलिए हरे रंग की महत्ता अपरंपार है। सावन के महीने में सुहागिन महिलाएं हरी ड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। यहां तक कि महिलाओं द्वारा लगाई जाने वाली मेहंदी भी हरे रंग की ही होती है जो काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा सुहागन महिलाओं के लिए सावन में हरे रंग को पहनने से सौभाग्य की प्राप्ति और भगवान शिव से आशीर्वाद मिलता है।
सावन का महीना पवित्र महीनों में से एक माना जाता है इसे प्रेम का प्रतीक भी मानते है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान के साथ करने से अखंड सौभग्यवती का आशिर्वाद प्राप्त होता है। सावन में व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करने से मां पार्वती और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, सुहागिनों को सुखी वैवाहिक जीवन का भी आशीर्वाद मिलता है।
सावन के महीने में पति का प्रेम मिलता है और सुहाग की भी रक्षा होती है। इसलिए सावन के महीने में प्रत्येक सावन सोमवार को महिलाओं को भगवान शिवजी की आराधना करना चाहिए इससे आपका भाग्य उदय होता है। सावन में सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी और सूट पहनती है साथ ही मौके पर मेंहदी लगाने की भी परंपरा होती है। यह शुभफलदायक माना जाता है इसलिए इस महीने को पवित्र माना गया है।