पुरुषों के लिए क्यों है ‘शहद’ इतना जरूरी, जानिए शहद खाने से पुरुषों को किन मामलों में मिलते हैं अनमोल फायदे
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: वर्षों से ‘शहद’ (Honey) का उपयोग कई रोगों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। जो आज भी की जाती हैं। शहद के औषधीय गुण हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। शहद सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि सेहत को भी कई फायदे भी देता हैं। अपने औषधीय गुणों के चलते शहद इम्यूनिटी बढ़ाने का काम भी करता हैं।
इतना ही नहीं, इस गोल्डन लिक्विड को इसके एंटी-बायोटिक गुणों के लिए भी जाना जाता हैं। पुरुषों के लिए खासकर शहद (Honey) खाने के कई फायदे हैं जो उनकी सेहत और स्किन दोनों को बेहतर करने का काम कर सकते हैं। आइए जानें, पुरुषों के लिए शहद कैसे फायदेमंद हैं?
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
Coconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जैसा कि हमने पहले भी पढ़ा कि शहद में प्रो-बायोटिक गुण पाए जाते हैं। इसके प्रो-बायोटिक बैक्टीरिया पुरुषों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाते हैं और उन्हें विभिन्न रोगों से बचाते हैं।
हमारे शरीर में बाल एक ऐसा हिस्सा है जो हमारी सुंदरता को बढ़ाता है। अगर बाल झड़ने की समस्या है या आपके बाल जरूरत से ज्यादा गिरने लगे हैं तो रोजाना दो चम्मच शहद खाया कीजिए। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और बाल गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
पुरुष अपने शरीर के साथ-साथ दिमागी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी शहद का सेवन कर सकते है। शहद ब्रेन हेल्थ (Brain Health) के लिए भी अच्छा माना जाता है।
शहद हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद औषधि मानी जाती है। यह हमारे खून को साफ करने के साथ हमारे रंग को निखारता है और हमारी त्वचा को बेहद मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो रोज सुबह ठंडे पानी में शहद मिलाकर पीजिए।
रोजाना शहद खाने से शरीर के अंदर ऊर्जा पैदा होता है और आप लंबे समय तक बिना थके अपना काम निरंतर कर सकते हैं। शहद के सेवन से नींद अच्छी आती हैं। यह शरीर में मेलानिन को प्रोड्यूस करने में मददगार है जो अच्छी नींद लेने में सहायक होती हैं। शहद के अंदर कई महत्वपूर्ण ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर के रिस्क को कम करते हैं। साथ में, शहद का सेवन रोजाना करने से पेट के कैंसर से भी बचा जा सकता है।
