- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Do People Keep Money In The Plate While Taking Aarti After Worship Know The Truth Behind This Tradition That Has Been Going On For Years
पूजा के बाद आरती लेते हुए थाली में क्यों रखते हैं पैसे, जानिए सालों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे का सच
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में कई परंपराएं प्राचीन समय से चली आ रही हैं। इन सभी परंपराओं के पीछे कोई न कोई धार्मिक, वैज्ञानिक या मनोवैज्ञानिक पक्ष होता है। लेकिन, बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। ऐसी ही एक परंपरा पूजा के बाद की जाने वाली आरती से जुड़ी है। सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है और किसी भी पूजा-अनुष्ठान के बाद आरती करने की परंपरा है। घर हो या मंदिर जहां भगवान की प्रतिमा स्थापित होती है, वहां आरती जरूर की जाती है। पूजा के बाद कपूर से भगवान की आरती की जाती है और बाद में जब सभी लोग आरती लेते हैं, तो थाली में कुछ पैसे रखते हैं।
हमारे बड़े बुजुर्ग भी हमेशा यही करते हैं कि आरती कभी भी खाली हाथ नहीं लेनी चाहिए। आरती लेने के बाद थाली में कुछ पैसे जरूर रखने चाहिए। आपने खुद भी कई बार आरती लेने के बाद थाली में पैसे रखे होंगे। लेकिन, क्या आप इसका कारण जानते हैं कि आखिर क्यों आरती की थाली में पैसे रखे जाते है। आइए जानें इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
शासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
मुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पहला कारण
श्रीमद्भागवत गीता में श्लोक है-
दातव्यमिति यद्दानं दीयतेऽनुपकारिणे।
देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्त्विकं स्मृतम्।।
अर्थ है- दान देना कर्तव्य है। दान योग्य देश, काल को देखकर ऐसे योग्य व्यक्ति को दिया जाना चाहिए, जिससे प्रत्युपकार की अपेक्षा नहीं होती है। उसी दान को सात्त्विक माना गया है।
हिंदू धर्म में दान की परंपरा सदियों से रही है। लेकिन दान हमेशा योग्य या सद्पात्र को ही दिया जाना चाहिए। दरअसल, पुजारी केवल मंदिर में ही अपना समय व्यतीत करते हैं और भगवान की सेवा भक्ति में लीन रहते हैं। इसलिए भक्तगण जब मंदिर जाते हैं तो आरती की थाली में मंदिर के पुजारी के लिए दान स्वरूप पैसे रख देते हैं।
दूसरा कारण
आरती की थाली में पैसे रखने का दूसरा कारण यह भी है कि पुजारी पूजा-पाठ के अलावा अन्य कोई काम नहीं करते। इसलिए उनकी कोई निश्चित आय नहीं होती। मंदिर या लोगों से मिलने वाला दान ही उनके और उनके परिवार के भरण पोषण का एक मात्र साधन हैं। इसलिए पुराने समय में मंदिर में आरती की थाली में दान स्वरूप पैसे रखने की परंपरा बनाई गई, जिससे कि पुजारी और उसके परिवार का भरण पोषण हो सके और मंदिर की व्यवस्था भी ठीक रहे। यह परंपरा आज भी चली आ रही है।
तीसरा कारण
एक मान्यता यह भी है कि, आरती की थाली में पैसे रखने की परंपरा गौ माता की सेवा के लिए बनाई गई थी। इसके अनुसार आरती की थाली में इकट्ठा होने वाले पैसे गौ माता की सेवा में लगाने चाहिए।
Why do people keep money in the plate while taking aarti after worship know the truth behind this tradition that has been going on for years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, सीपी के आदेश पर एक्शन; 22 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
May 31, 2026 | 11:31 AMशासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
May 31, 2026 | 11:28 AMमुंबई में CNG महंगी होते ही स्टेशनों पर लगी लंबी कतारें, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के संकेत
May 31, 2026 | 11:27 AMDrishyam 3 Collection: मोहनलाल की फिल्म का जलवा बरकरार, दूसरे वीकेंड पर दृश्यम 3 ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
May 31, 2026 | 11:19 AMएमबीपीटी भूमि विवाद पर फैसले का इंतजार, लाखों लोगों की जिंदगी और कारोबार दांव पर
May 31, 2026 | 11:16 AMWorld No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
May 31, 2026 | 11:13 AMइंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
May 31, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










