Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिसमस में बच्चों को गिफ्ट देने वाला सांता क्लॉज आखिर है कौन, जानिए सैकड़ों साल पहले की ‘वो’ कहानी

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 09, 2023 | 06:08 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: पूरी दुनिया इस वक्त क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटी हुई है। बाजार से लेकर घरों तक क्रिसमस की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। ‘क्रिसमस’ (Christmas) 25 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है जो उत्सव की भावना की नई शुरुआत और साल के अंत के उत्सव का भी प्रतीक हैं। यह दिन ईसा मसीह के जन्म का जश्न भी मनाता हैं।

प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर हर साल सांता क्लॉज भी लोगों में खुशियां बांटता है और बच्चों को तोहफा देता है। बच्चों को हर साल सांता क्लॉज का इंतजार रहता है। सांता क्लॉज के बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा सा लगता है। कई लोग आज भी इस बात से अनजान हैं कि आखिर क्यों सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट देते हैं। तो आईए जानते हैं सांता क्लॉज कौन हैं, जो हर क्रिसमस पर बच्चों को देते हैं तोहफा।

सम्बंधित ख़बरें

Jingle Bells का Christmas से नहीं था कोई नाता, पहले था इसका अलग टाइटल, जानें कैसे बना जरूरी

कौन हैं सांता क्लॉज़, क्या है उनकी पूरी कहानी, और जानिए कैसे लोकप्रिय हुए बच्चों में

क्रिसमस पर रात में ही गिफ्ट क्यों देता है सेंटा, क्या है ‘सीक्रेट सेंटा’ की रोचक कहानी

कौन थे बच्चों के फेवरेट सेंटा क्लॉज, जानिए क्रिसमस पर प्रभु यीशु के अनन्य भक्त की कहानी

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत निकोलस को सांता क्लॉज कहा जाता है। तुर्किस्तान के मायरा के बीबी रोवानिएमी गांव में संत निकोलस का जन्म हुआ था। प्रभु ईसा मसीह की मौत के 280 साल बाद जन्मे संत निकोलस एक अमीर परिवार के रहने वाले थे। वह हमेशा गरीबों की मदद करते थे।

निकोलस प्रभु यीशु में गहरी आस्था रखते थे जिसकी वजह से बाद पादरी बन गए। इसके बाद बिशप बन गए और उनको संत की उपाधि दी गई। संत निकोलस को कई नामों से पुकारा जाने लगा जिसमें उनका क्रिस क्रींगल, क्रिसमस फादर का नाम प्रसिद्ध है। वह बचपन से ही गरीबों की मदद करते थे।

संत निकोलस प्रभु यीशु की भक्ति में लीन रहते थे। वह बच्चों को भी बहुत प्यार करते थे। वह बच्चों को गिफ्ट देना बेहद पसंद करते थे। वह रात के अंधेरे में बच्चों को तोहफा देते थे ताकि उन्हें कोई पहचान ना सके। आज बच्चों के लिए सांता क्लॉज सबसे फेवरेट हैं।

संत निकोलस से एक कहानी जुड़ी हुई है जो आपके दिल को छू जाएगी। एक गरीब पिता था जिसकी तीन बेटियां थीं। वह गरीबी की वजह से अपनी तीन बेटियों की शादी नहीं कर पा रहा था। इस बात की जानकारी जब संत निकोलस को हुई, तो उन्होंने उसकी मदद करने के बारे में सोची।

संत निकोलस एक दिन गरीब व्यक्ति के घर पहुंचे और आंगन में सुख रहीं जुराबों में सोने के सिक्के भर कर वापस आ गए। संत निकोलस की मदद से तीन बेटियों की जिंदगी संवर गई। इसके कारण ही आज भी घर के बाहर मोजे टांगे जाते हैं कि सांता क्लॉज आएंगे और उनको तोहफे देकर जाएंगे।

सांता क्लॉज का फिनलैंड में आधिकारिक गांव है जिसका नाम रोवानिएमी है। यहां पर सांता क्लॉज का एक दफ्तर भी है। यहां पर दुनियाभर से लोग पत्र भेजते हैं। सांता के रूप में मौजूद व्यक्ति लोगों के पत्र का जवाब देते हैं।

Who is santa claus who gives gifts to children at christmas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2023 | 06:08 AM

Topics:  

  • Santa Claus Story

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.