इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत, 76वां या 77वां, यहां जानिए फैक्ट, कन्फ़्यूज़न दूर

इस साल भारत 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, क्योंकि भारत ने एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में पूरे 75 साल पूरे कर लिए हैं और साल 2025 में यह अपने 76वें वर्ष में एंट्री करेगा।
इस साल कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत, 76वां या 77वां, यहां जानिए फैक्ट, कन्फ़्यूज़न दूर
गणतंत्र दिवस,(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

76th Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला भारत का राष्ट्रीय पर्व है। जिसे प्रत्येक भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। राष्ट्रीय पर्व होने के नाते इसे हर धर्म,संप्रदाय और जाति के लोग पूरे उत्साह,जोश के साथ मनाते हैं। इस दिन स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

इतना ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की शक्तियों की प्रदर्शन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

लेकिन इस बार देश कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसा इसलिए हम पूछ रहे हैं, क्योंकि इसको लेकर लोगों को बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन होता है और अभी भी आप अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछेंगे तो कोई 76वां कहेगा तो कोई 77वां बताएगा तो आइए जानते हैं इसके बारे में-

धूमधाम से गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन

वर्षगांठ की गिनती को लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन आपको कन्फ्यूज होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम आपको आसान शब्दों में आज पूरा कन्फ्यूजन दूर कर देंगे। कई लोग 1949 से गिनती की शुरुआत करते हैं और सोचते हैं उसी दिन संविधान लागू हुआ था, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

2025 में कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा

26 जनवरी, 1950 को पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था।

2025 में 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

ऐसा इसलिए, क्योंकि हमने 1950 से गणतंत्र दिवस मनाना शुरू किया था।

बता दें कि साल 1947 में देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर संविधान लागू हुआ था। जिसके साथ ही भारत की एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में शुरुआत हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com