करवाचौथ में ‘काला’ ही नहीं ‘ये’ रंग भी माने जाते हैं अशुभ, अनिष्ट से बचें, जानिए शुभ रंग
अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘करवा चौथ’ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं जहां अपने पतियों की अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं, इस दिन कपड़ों के लिए सही रंग को चुनना भी बेहद जरूरी माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
करवाचौथ में किस रंग के कपड़े को पहनना माना जाता है अशुभ (सो.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2024:भारतीय परंपराओं की समृद्ध परंपरा में एक प्रमुख त्योहार ‘करवाचौथ’ का है, जो प्रेम, भक्ति और वैवाहिक आनंद का उत्सव माना जाता है। सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला यह व्रत और अनुष्ठान सभी के लिए अत्यधिक मायने रखता है। इस साल यह पावन त्योहार 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं जहां अपने पतियों की अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं, इस दिन कपड़ों के लिए सही रंग को चुनना भी बेहद जरूरी माना जाता है।
यूं कहा जाए कि यह त्योहार की परंपरा का एक अभिन्न पहलू माना जाता है, जिसमें विशिष्ट रंग सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक महत्व रखते हैं। इसलिए इस दिन ज्योतिष में सही रंगों के कपड़े पहनने की सलाह दी भी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
लेकिन, मौजूदा समय में फैशन के दौर में महिलाए इस चीज की अनदेखी करती है। मान्यता है कि गलत रंगों का चुनाव आपके जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में आइए जानें क्या कहते है ज्योतिषि इस बारे में-
काला रंग
ज्योतिषयों के अनुसार, काला रंग अशुभ और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
इसलिए हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा करते समय काले कपड़े पहनने की मनाही है। हालांकि मंगलसूत्र और काजल का प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह बुरी नजर से बचाता है।
भूरा रंग
कहते है, करवा चौथ वाले दिन सुहागिन महिलाओं को भूरा रंग की कपड़े यानी साड़ी भी नहीं पहननी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है। राहु केतु के कारण देवता भी परेशान होते हैं ऐसे में करवा चौथ वाले भूरे रंग की साड़ी नहीं पहननी चाहिए। शादीशुदा महिलाओं को भूरे रंग के कपड़ों से इस दिन दूर ही रहना चाहिए।
नीला रंग
गहरे नीले रंग के कपड़े भी इस दिन नहीं पहनने से बचना चाहिए। पूजा पाठ के लिए गहरा नीला रंग भी शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा, नेवी ब्लू कलर भी नहीं पहनना चाहिए यह हल्का काला नजर आता है। ऐसे में करवा चौथ वाले दिन इसे पहनना अशुभ माना जाता है।
सफ़ेद रंग
अगर बात सफ़ेद रंग की जाए तो सफ़ेद रंग को कुछ स्थानों पर पवित्रता और शोक का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सफेद रंग करवाचौथ जैसे उत्सव के शुभ अवसर के लिए सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना सही नहीं माना जाता है। यह आपके उत्सव में उदासी की भावना ला सकता है।
हालांकि, सफेद रंग शांति और सौम्यता का प्रतीक भी माना जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में इस रंग को पहनना शादीशुदा जोड़ों के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाओं को सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।
किस रंग के परिधान पहनें
लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना गया है। ऐसा में अगर सुहागिन स्त्रियां लाल, मरून , हरे रंग की साड़ी पहनती हैं, तो यह उनके लिए बेहद शुभ है। इस इंग के कपड़ों से भगवान भी प्रसन्न होते हैं।
