करवा चौथ का चांद बादल या और वजह से न दिखे तो व्रत खोलने के नियम जान लें, चंद्रमा के उदय का समय भी
करवा चौथ के दिन हर महिला को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है और जैसे ही चांद का दीदार होता है, महिलाएं छलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। लेकिन,कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश या किसी अन्य कारण से चांद नजर नहीं आता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाए कुछ ज्योतिष उपाय करके व्रत खोल सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
करवा चौथ के दिन चांद न दिखना
Karwa Chauth 2024:भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। क्योंकि, यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। करवा चौथ का पावन व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूरे देश भर में मनाया जाता है।
इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय होने के बाद पूजा करती हैं। पूजा संपन्न होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करती हैं।
ऐसे में इस दिन हर महिला को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है और जैसे ही चांद का दीदार होता है, महिलाएं छलनी में पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। हालांकि यह इंतजार तब भारी पड़ जाता है जब समय पर चांद का दीदार नहीं हो पाता है, क्योंकि इस व्रत में चांद को देखकर ही व्रत का पारण किया जाता जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
दरअसल कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश या किसी अन्य कारण से चांद से चांद नजर नहीं आता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं परेशान हो जाती हैं। यदि आपके भी शहर में चांद नजर न आए तो ऐसी स्थिति में व्रती परेशान न हों, कुछ उपाय करके चंद्रमा की पूजा और व्रत का पारण किया जा सकता है। तो आइए जानें इसके बारे में-
चांद दिखाई न दे तो करवा चौथ का व्रत कैसे खोलें?
ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आपके शहर में मौसम खराब है, आसमान बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से चंद्रमा नहीं दिख रहा है, तो व्रत खोलने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि चंद्रमा जिस दिशा से उदित होता है, उधर मुंह करके उनका ध्यान करें और व्रत खोलें।
इसके अलावा, महिलाएं शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकती हैं और अपना व्रत खोल सकती हैं। यदि आपके घर में भगवान शिव की ऐसी कोई प्रतिमा न हो, तो मंदिर जाकर भी व्रत खोल सकती हैं।
ज्योतिषियों का मानना है कि, यदि आपके शहर में मौसम खराब है, आसमान बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से चंद्रमा नहीं दिख रहा है, तो ऐसे में आप चावल का चंद्रमा बनाकर विधि-विधान से उनकी पूजा करके भी अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।
इसके लिए चांद निकलने की दिशा में मुंह करके पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर चावल से चंद्रमा की आकृति बनाएं। फिर ओम चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप करते हुए चंद्रमा का आह्वान करें और फिर पूजा कर व्रत का पारण करें।
इसके अलावा, एक उपाय ये भी हो सकता है कि आपके रिश्तेदार या किसी जानने वाले के शहर में चांद निकले तो वीडियो कॉल पर चांद देखकर भी पूजा-अर्चना करके व्रत का पारण कर सकती हैं।
