-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Is Pink Tax That Unknowingly Cuts Womens Pocket
Pink Tax: क्या होता है पिंक टैक्स जो अनजाने में काटता है महिलाओं की जेब
- Written By: प्रीति शर्मा
पिंक टैक्स सामान्य टैक्स की तरह नहीं है, यह जेंडर के हिसाब से वसूला जाने वाला कर है। पिंक टैक्स को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में महिलाओं पर लगाया जाता है। यह खासतौर पर उन प्रोडक्ट पर लगता है जो महिलाओं के लिए बने हैं।

पिंक टैक्स (सौ. सोशल मीडिया)
What is Pink Tax: दुनियाभर में किसी भी तरह का सामान खरीदने से लेकर किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने तक के लिए हम सर्विस टैक्स या अन्य टैक्स का भुगतान करते हैं। हर सामान के लिए एक तरह से टैक्स लिया जाता है। आप जो कमाई करते हैं उस पर सरकार द्वारा इनकम टैक्स लगाया जाता है जिसके बारे में सभी को जानकारी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टैक्स ऐसा भी जिसके बारे में महिलाएं अनजान है। यह टैक्स सिर्फ महिलाओं से ही वसूला जाता है। इस टैक्स को पिंक टैक्स कहते हैं। बता दें कि यह कोई आधिकारिक टैक्स नहीं है जो सरकार वसूलती है। यह टैक्स कंपनियां वसूलती हैं और महिलाओं को इसके बारे में पता भी नहीं चलता है। आइए, जानते हैं आखिर यह पिंक टैक्स है क्या और इसके पीछे कारण क्या है।
क्या होता है पिंक टैक्स
पिंक टैक्स सामान्य टैक्स की तरह नहीं है, यह जेंडर के हिसाब से वसूला जाने वाला कर है। पिंक टैक्स को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में महिलाओं पर लगाया जाता है। यह खासतौर पर उन प्रोडक्ट पर लगता है जो महिलाओं के लिए बनाया गया हो। इसे गुलाबी टैक्स भी कहा जाता है। इस टैक्स को सरकार या कंपनी को देना जरूरी नहीं है। यह एक तरह का अतिरिक्त शुल्क है जो महिलाओं के सामान पर लिया जाता है।
इस वजह से महिलाओं के प्रोडक्ट पुरुषों की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं। मेकअप का सामान, नेल पेंट, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सेनिटरी पैड आदि चीजों की कीमत ज्यादा होती है क्योंकि इन्हें खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया जाता है। इन प्रोडक्ट्स पर पिंक टैक्स लगाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
FSSAI Notice Biscuit: ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट कंपनी एसएजे फूड को 100% आटे के भ्रामक दावे पर नोटिस
खाने के सामान पर ‘100%’ का झूठा दावा पड़ेगा भारी, FSSAI और CCPA ने तेल का नाम छुपाने पर कड़ा किया रुख
6 रुपये के कैरी बैग पर कंपनी को लगा 10 हजार का जुर्माना! कोर्ट ने ग्राहक के हक में सुनाया बड़ा फैसला
LPG Gas Cylinder उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, ऑनलाइन सिलेंडर बेचने या ट्रांसफर करने पर होगी कार्रवाई!

उदाहरण के लिए अगर पुरुषों के लिए लिप बाम की कीमत 50 रुपए है तो वहीं महिलाओं के लिए मिलने वाले लिप बाम की कीमत 150 रुपए होगी। इस तरह का अंतर आप शॉपिंग करते समय साफ देख सकते हैं।
लाइफस्टाइल की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
क्यों लिया जाता है पिंक टैक्स
साल 2015 में अमेरिका में पिंक टैक्स का पहला मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर कई कंपनियों का कहना है कि महिलाओं के सामानों को बनाने में ज्यादा खर्च होता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाएं सामान के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर सकती हैं जिसकी फायदा कंपनी उठाती है।
बता दें कि पिंक टैक्स का संबंध सरकार से नहीं है। यह टैक्स सरकार नहीं बल्कि कंपनी को जाता है। कंपनियों द्वारा दी गई दलील है कि अगर महिला को कोई सामान पसंद आता है तो वह ज्यादा प्राइस पर उस सामान को खरीदती हैं। कंपनी इस तरह के प्रॉफिट कमाने के लिए पिंक टैक्स लगाती हैं।
What is pink tax that unknowingly cuts womens pocket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














