क्रिसमस पार्टी में कैसे बनें Face In The Crowd, जानिए कुछ खास मेकअप टिप्स
अगर आप क्रिसमस पर किसी पार्टी में जाने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको यहां दिए गए मेकअप टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। इन टिप्स के साथ आप क्रिसमस पार्टी की शान बन जाएंगी और हर किसी की नजर आप पर ही टिकी रहेगी।
- Written By: सीमा कुमारी
क्रिसमस के लिए मेकअप टिप्स,( सौ.सोशल मीडिया)
Makeup tips for Christmas Party:क्रिसमस का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। ये त्योहार पूरी दुनिया में बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पर किसी पार्टी में जाने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको यहां दिए गए मेकअप टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
इन टिप्स के साथ आप क्रिसमस पार्टी की शान बन जाएंगी और हर किसी की नजर आप पर ही टिकी रहेगी। तो आइए चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में।
क्रिसमस के लिए मेकअप टिप्स
सम्बंधित ख़बरें
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
Raksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
करें माइस्चराइजर का इस्तेमाल
क्रिसमस के खास मौके पर आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रखना बेहद जरूरी होता है। हल्के ग्लो के लिए हाइड्रेटिंग माइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी स्किन सर्दी में भी फ्रेश रहेगी।
करें प्राइमर का इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, क्रिसमस की पार्टी में लंबे समय तक टिके रहने वाले मेकअप के लिए एक अच्छे प्राइमर की जरूरत है। लाइट फिनिश वाला प्राइमर लगाएं, जो आपकी स्किन को स्मूद बनाए और मेकअप को लंबे समय तक स्किन पर टिकाए रखें।
करें फाउंडेशन का इस्तेमाल
आपको बता दें,जब भी फाउंडेशन का चुनाव स्किन टोन के हिसाब से करें। क्रिसमस पर थोड़ा ग्लो और शाइन पाने के लिए आप लिक्विड फाउंडेशन या डेवी फिनिश फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा शाइन करेगा।
करें फेस पाउडर का इस्तेमाल
चमकदार स्किन पाने के लिए पाउडर का हल्का लेयर लगाएं ताकि मेकअप सेट हो जाए और आपकी स्किन पर सर्दी के मौसम में ताजगी बनी रहे। इसे टिंटेड पाउडर के रूप में इस्तेमाल करें।
करें ब्लश का इस्तेमाल
अपने चीकबोन्स पर हल्का पिंक या रेड ब्लश लगाएं, ताकि आपके गालों पर क्रिसमस की खुशी का रंग नजर आए। आप चाहे तो इसे अपनी नोज़ पर भी अप्लाई कर सकती हैं, जिससे एक सॉफ्ट और फेस्टिव लुक मिलेगा।
हाइलाइटर का इस्तेमाल
क्रिसमस के मौके पर शानदार ग्लो पाने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। गालों के ऊपर, नोज और आंखों के कोनों पर हाइलाइटर लगाकर अपने लुक को और आकर्षक बनाएं।
काजल
काजल से अपनी आंखों को और आकर्षक बनाएं। ये आपके पूरे मेकअप को फेस्टिव लुक देगा। यदि आप चाहती हैं तो ब्लैक या ब्राउन काजल का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी आंखें और भी बड़ी और सुंदर दिखेंगी।
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
आईशैडो
क्रिसमस के रंगों को ध्यान में रखते हुए रेड, गोल्ड और शिमरी शेड्स का आईशैडो इस्तेमाल करें। ये रंग न सिर्फ क्रिसमस के माहौल के साथ मेल खाते हैं, बल्कि आपकी आंखों को भी एक शानदार और ग्लैमरस लुक देंगे।
मस्कारा
इस दिन मस्कारा लगाना बिल्कुल न भूलें। यह आपकी पलकों को लंबा और वॉल्यूमिनस बना देगा, जो क्रिसमस की रात में आकर्षण का केंद्र बनेगा।
लिपस्टिक
क्रिसमस पर लिपस्टिक के लिए आप लाल या डार्क रेड शेड्स चुन सकती हैं, जो क्रिसमस के जश्न के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप लाइट लुक पाना चाहती हैं तो लाइट पिंक या रोज शेड्स का लिप बाम भी अप्लाई कर सकती हैं।
