Wedding Styling Tips: इस वेडिंग सीजन जरूर ट्राई करें ये 5 स्टाइलिंग टिप्स, हर फोटो में आप दिखेंगी सबसे कमाल

Wedding Fashion Tips: वेडिंग सीजन में हर कोई अपने लुक को खास और यादगार बनाना चाहता है। सही स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप न सिर्फ खूबसूरत दिख सकती हैं बल्कि हर फोटो में परफेक्ट लुक भी पा सकती हैं।
Wedding Season Styling Tips f
वेडिंग लुक (सौ. पिन्टरेस्ट)
Updated on
wedding styling tips
शादी-ब्याह का सीजन खुशियों के साथ-साथ ढेर सारा फैशन कन्फ्यूजन भी लेकर आता है। दूल्हा-दुल्हन के बाद अगर किसी पर सबसे ज्यादा नजरें होती हैं तो वो हैं वहां आए मेहमान और रिश्तेदार। हर कोई चाहता है कि वह अपनी ड्रेस, ज्वेलरी और मेकअप से सबको प्रभावित करे। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन स्टाइल आइकॉन बनना चाहती हैं तो हम आपके लिए लाए हैं 5 बेहतरीन ड्रेसिंग टिप्स जो आपको हर फंक्शन में एक नया और फ्रेश लुक देंगे।
wedding look (2)
आमतौर पर हल्दी की रस्म में लोग पीला रंग पहनते हैं लेकिन इस बार कुछ अलग ट्राई करें। आजकल हरा रंग काफी ट्रेंड में है। आप हरे रंग की सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी या हल्के हरे रंग की क्रॉप टॉप वाली इंडो-वेस्टर्न ड्रेस चुन सकती हैं। इसके साथ सिल्वर चांदबाली और न्यूड लिपस्टिक आपके लुक को पूरी तरह बदल देगी।
wedding look (3)
मेहंदी के फंक्शन में ग्लैमरस दिखने के लिए गहरा लाल रंग एक बेहतरीन विकल्प है। आप सिल्की रेड गाउन या हल्का लहंगा पहन सकती हैं। इस आउटफिट के साथ गोल्डन झुमके और एक आकर्षक हेयरस्टाइल आपको डायनामिक लुक देगा जिससे हर कोई आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।
wedding look (5)
संगीत का फंक्शन डांस और मस्ती का होता है इसलिए यहां आपकी ड्रेस ऐसी होनी चाहिए जो आपको फ्री होकर मूव करने दे। राजस्थानी डिजाइन वाला मल्टी-कलर लहंगा या जयपुरी प्रिंट वाला सूट इसके लिए बेस्ट है। अगर आप सूट पहन रही हैं तो प्लेन सूट के साथ हैवी मल्टी-कलर दुपट्टा कैरी करें। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक को और भी निखार देगी।
wedding look (4)
शादी के मुख्य समारोह के लिए न्यूड या पेस्टल कलर का हैवी बॉर्डर वाला लहंगा एक क्लासी चॉइस है। अगर आप डार्क कलर्स पसंद करती हैं तो वेलवेट या सिल्क का चुनाव करें। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी और थोड़ा हैवी मेकअप आपको एक आई-कैचिंग लुक देगा। ध्यान रहे कि ज्वेलरी और ड्रेस के बीच सही संतुलन हो।
wedding look (1)
फैशन के चक्कर में अपने कंफर्ट को न भूलें। अगर आप भारी लहंगा पहन रही हैं तो वेजेज या मोजरी चुनें ताकि आप लंबे समय तक बिना दर्द के खड़ी रह सकें। एक अच्छी ड्रेस तभी खिलती है जब आप उसे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करें। फैशन का मतलब केवल महंगे कपड़े पहनना नहीं बल्कि सही रंगों और एक्सेसरीज का चुनाव करना है। इन आसान टिप्स को फॉलो कर आप इस वेडिंग सीजन न केवल सुंदर दिखेंगी बल्कि सबसे अलग भी नजर आएंगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com