सावन में हरी चूड़ियों के साथ पहनें ये लेटेस्ट डिजाइन के कंगन, बला की खूबसूरत लगेंगी आप
सावन का महीना चल रहा है तो वहीं पर इस मौसम में खान पान का ध्यान देने के साथ ही श्रृंगार का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर लाल या हरी साड़ी के साथ महिलाएं चूड़ियों में कंगन को भी पहन लेती है तो लुक निखर जाता है। इसके लिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कंगन की डिजाइन लेकर आएं है जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देती है।
- Written By: दीपिका पाल
सावन में पहनें इन प्रकार के कंगन (सौ.सोशल मीडिया)
सावन का महीना बारिश की फुहारों के साथ बड़ा ही खूबसूरत लगता है इस मौसम में महिलाएं भगवान शिव की भक्ति और सावन सोमवार के व्रत रखती है इसकी पूजा विधि-विधान से करने का नियम होता है। इस मौके पर व्रती महिलाएं खानपान के साथ ही सजने और संवरने पर भी ध्यान देती है।
अगर लाल या हरी साड़ी के साथ महिलाएं चूड़ियों में कंगन को भी पहन लेती है तो लुक निखर जाता है। इसके लिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कंगन की डिजाइन लेकर आएं है जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देती है।
इन कंगन स्टाइल को कर लीजिए ट्राई
सावन के महीने में आप हरे या लाल रंग की साड़ियों के साथ चूड़ी भी मैचिंग कलर की पहन रही हैं तो इस दौरान आपको कंगन की इन लेटेस्ट डिजाइन को भी देख लेना चाहिए..
सम्बंधित ख़बरें
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
Tulsi Water Benefits: तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं सेहत को ढेरों फायदे, यहां जानिए
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
2028 मिशन की ओर JDU का बड़ा कदम, 1 करोड़ से ज्यादा सदस्यों के साथ बिहार की बड़ी पार्टियों में हुई शामिल
पर्ल कंगन डिजाइन
सावन के महीने में महिलाएं अगर अपनी साड़ी या सूट के साथ चूड़ी पहन रही हैं तो पर्ल डिजाइन वाले कंगन को ट्राई कर सकती है। यहां पर्ल ज्वेलरी किसी भी तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं। इस तरह में आपको अलग-अलग साइज के पर्ल स्टोन में कई ऑप्शन और कंगन में चौड़े से लेकर पतले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इन्हें आप चूड़ियों के सेट में लगाकर भी पहन सकती हैं। अगर आपको पर्ल कंगन के साथ आप मल्टीकलर चूड़ी मिल जाएं तो अच्छा होगा।
डायमंड कंगन डिजाइन
महिलाएं डायमंड स्टाइल वाले कंगन की शौकीन होती है इसके लिए हाथों को क्लासी लुक देने के लिए आप अपनी चूड़ियों के साथ आर्टिफिशियल डायमंड कंगन भी मार्केट से खरीद सकती हैं। इस तरह के कंगन आप सूट से लेकर साड़ी तक के साथ में स्टाइल करें। अगर आप कैजुअल लुक पाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के कंगन को बिना चूड़ी के भी पहन सकती हैं। ये आप सिंपल कुर्ती के साथ भी पहन सकती हैं।
रेड-ग्रीन कंगन डिजाइन
सावन के मौके पर महिलाओं को कलरफुल डिजाइन वाले कंगन हाथों पर सजाना पसंद होता है इसके लिए तो इस तरह के रंग-बिरंगे स्टोन वाले कंगन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं। सावन के मौके पर इस तरह के कंगन आपको मार्केट में आर्टिफिशियल लगभग 300 रुपये तक में मिल जाएंगे। ये कंगन हैवी वर्क वाली साड़ियों के साथ काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही आपके लुक को भी बढ़ा देते है।
