- Hindi News »
- Lifestyle »
- Want To Go For A Walk In June So Leh Ladakh Is The Best Visit These Places Here Will Be Memorable
जून महीने में घूमने जाना है? तो लेह-लद्दाख है सबसे बेस्ट, यहां इन जगहों पर करें सैर सफर होगा यादगार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Twitter)
नई दिल्ली: धीरे-धीरे कर गर्मी का मौसम खत्म होने पर आ गया है, अब मानसून लगने वाला है ऐसे में इस खूबसूरत मौसम में हर किसी को लगता है की कई बाहर होकर आते है। ऐसे में इस जून में आपके घूमने के लिए लेह-लद्दाख एक बेहद शानदार जगह है, जहां जाकर आप अपना हॉलिडे बड़े अच्छे से एन्जॉय कर सकते है। लेकिन यहां की कुछ ऐसी जगहें भी है जिसकी सैर किये बिना आपका लेह लद्दाक ट्रिप अधूरा है। यहां पहाड़ से लेकर नदियां तक बर्फ की चादर ओढ़ लेती हैं। वैसे तो जून महीने में भी कुछ-कुछ जगहों पर स्नोफॉल देखने का मौका मिल सकता है।आइए जानते है उन खूबसूरत जगहों के बारे में….
पैंगोंग लेक
(Image_Twitter)
सम्बंधित ख़बरें
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पैंगोंग झील दुनिया की सबसे बड़ी और अनोखी झीलों में से एक है। जिसे पैंगोंग त्सो भी कहा जाता है। झील का नीला पानी और आसपास ऊंचे-ऊंचे पहाड़, ऐसी खूबसूरती जिसे यहां के अलावा कहीं और नहीं देखा जा सकता। झील का पानी बहुत ही साफ रहता है इसकी एक वजह इसका खारापन है जिस वजह से यहां मछली और अन्य कोई जलीय जंतु नहीं रहते। यहां की खूबसूरती देखने लायक है।
जैसे-जैसे सूर्य के किरणों की स्थिति बदलती जाती है वैसे-वैसे इस झील के पानी का रंग भी बदलते जाता है, यह नजारा वाकई में बहुत अद्भुत होता है। इस झील के पानी का रंग एक दिन में ही कभी नीला, कभी हरा तो कभी-कभी लाल भी देखने को मिलता है, जिसे देखना वाकई अद्भुत है। अगर आप बह इस जून महीने में लेह लद्दाख जा रहे है तो यहां जाना न भूले।
खारदुंग ला
(Image-Twitter)
शायद ये बात आपको पता नही होगी कि खारदुंग ला दर्रा या खार्दूंग पास, दुनिया की सबसे ऊंची वाहन चलाने योग्य सड़कों में से एक है। जहां ड्राइव करना वाकई एक रोमांचक अनुभव है। इसे लोअर कासल दर्रे के रूप में भी जाना जाता है। खारदुंग ला पास समुद्र तल से तकरीबन 18,380 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तो इस जगह को भी देखने का मौका मिस न करें। अगर आप बह रोमांचक अनुभव के शौकीन है तो इस जगह पर जरूर जाएं।
स्पितुक मठ
(Image-Twitter)
आपको बता दें कि यह स्पितुक मठ लद्दाख के लेह में स्थित है। दराल इस तिब्बती बौद्ध मठ को “पेथुप गोम्पा” के नाम से भी जाना जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस मठ की खासियत है कि यहां हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की भी प्रतिमा है। मठ के पीछे बहती नदी इस जगह की खूबसूरती में और भी चार चांद लगा देती है। इतना ही नहीं बल्कि यह स्पितुक मठ न केवल एक पर्यटन स्थल है बल्कि करीब 100 बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान भी है। तो लेह लद्दाख जा रहे है तो इस जगह को अपने लिस्ट में जरूर शामिल करें।
जंस्कार वैली
(Image-Twitter)
लेह लद्दाख में खूबसूरत स्थलों की कोई कमी नहीं है। जंस्कार वैली यह खूबसूरत घाटी लद्दाख से करीब 105 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह 5,000 किमी. क्षेत्र में फैली घाटी है। बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत नदियों का संगम इस घाटी के आकर्षण को बढ़ाने का काम करते हैं, इस वजह से पर्यटक यहां खींचे चले आते है। इतना ही नहीं बल्कि इस मनोहारी जगह पर आप यहां ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग के मजे भी ले सकते हैं। सर्दियों में ये घाटी पूरी तरह से जम जाती है। जिसमें लोग ट्रैकिंग के लिए आते हैं। लेह लद्दाख के इस ट्रिप को और भी खास बनाने के लिए आप यहां जरूर जाएं।
नुब्रा वैली
(Image-Twitter)
बता दें कि लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ों में बसी नुब्रा वैली यहां की सबसे खूबसूरत जगह है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस जगह का नाम नुब्रा क्यों रखा है? इसका क्या मतलब होता है? तो बता दें कि नुब्रा का मतलब “फूलों की घाटी” इस वजह से इसे लद्दाख के बाग के नाम से भी जाना जाता है। चारों ओर ऊंचे-ऊंचे रंग-बिरंगे पहाड़, ग्लेशियर, नदियां यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। नुब्रा घाटी ऊंट की सवारी के लिए मशहूर है। लेह-लद्दाख की यह जगह पैसा वसूल है। जो आपके ट्रिप को यादगार और शानदार बना देगी। तो लेह लद्दाख जाते यहां जाना न भूलें।
Want to go for a walk in june so leh ladakh is the best visit these places here will be memorable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM










