गंजेपन का है खतरा, तो टमाटर है समाधान, जानिए कैसे और किस चीज़ में मिलाकर करें इस्तेमाल
आपको बता दें, आपकी किचन में मौजूद टमाटर हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट माना जाता है। विटामिन-C, विटामिन-A, बायोटिन और जिंक से भरपूर टमाटर बालों को पोषण और मजबूती देता है।
- Written By: सीमा कुमारी
गंजापन के लिए करें टमाटर का इस्तेमाल, (सौ.सोशल मीडिया)
Natural Remedies for Hair Fall: आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने से परेशान है। कम उम्र में ही बालों का गिरना और गंजेपन की समस्या आम हो गई है। एक तरफ जहां लोग हेयर फॉल या गंजेपन से बचाव के लिए एक्सपेंसिव ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। महंगे-महंगे शैंपू, हेयर मास्क, कंडीशनर, ऑयल खरीदते हैं। वहीं कई आसान और सस्ते घरेलू नुस्खों से भी हेयर फॉल को रोका जा सकता है।
आपको बता दें, आपकी किचन में मौजूद टमाटर हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट माना जाता है। विटामिन-C, विटामिन-A, बायोटिन और जिंक से भरपूर टमाटर बालों को पोषण और मजबूती देता है। वहीं टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को डैमेज से भी बचाता है। आइए जानते है गंजापन से बचने के लिए टमाटर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
गंजापन के लिए करें टमाटर का इस्तेमाल
सम्बंधित ख़बरें
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
भांगर बम विस्फोट मामले में पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की NIA हिरासत में भेजा
आंध्र प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ हीटवेव की भी चेतावनी जारी
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
नारियल तेल और टमाटर
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, गंजापन से बचने के लिए नारियल तेल और टमाटर हेयर ग्रोथ और स्कैल्प को नरिश के लिए अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए टमाटर का जूस निकाल लें और नारियल तेल के साथ मिला लें। अब इसके घोल सोने से पहले बालों और जड़ों पर लगाए। सुबह इसे अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आप गंजापन से जल्द निजात पा सकते हैं।
एलोवेरा और टमाटर
गंजापन से बचने के लिए एलोवेरा और टमाटर मास्क बालों के ग्रोथ को तेज करने में मदद करता हैं। जिससे बाल घने और स्वस्थ दिखते हैं। इसे बनाने के लिए टमाटर पेस्ट को एलोवेरा जेल के साथ मिला लें। अब इस मास्क को जड़ों और बालों पर लगाकर लगभग 45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
प्याज और टमाटर का रस
वहीं अगर आपके बालों का ग्रोथ कम है, तो प्याज और टमाटर का रस मिलाकर अपने बालों और म पर लगा लें। 30 मिनट बाद अच्छे से इसे धो लें।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें, इन घरेलू उपचारों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करने से फायदा हो सकता है। इन घरेलू नुस्खों को हफ्ते में दो बार करने की सलाह दी जाती है। यह आपको गंजेपन से निपटने और बालों के ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
