Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिर्फ 10 रुपये में दूर करें डार्क सर्कल्स, इस ट्रिक से बनेगी बात

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए काम में आने वाली एक ऐसी चीज है, जो आसानी से हर किसी के घर के किचन में मिल सकती है और इसके इस्तेमाल से आप बेस्ट रिजल्ट पा सकते हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 17, 2025 | 10:11 AM

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल करें (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : आजकल की भागादौड़ी वाली जिंदगी में हम अपनी स्किन को पूरी तरीके से इग्नोर कर देते हैं और अच्छे से अपनी स्किन की केयर नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण हमारी स्किन दिनों दिन बेजान दिखने लगती है। अगर आप अपनी स्किन को लेकर टेंशन में है और बेहद कम समय में अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते है और डार्क सर्कल्स को आसानी से दूर करना चाहते हैं, तो आपको इसके कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है।

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए काम में आने वाली एक ऐसी चीज है, जो आसानी से हर किसी के घर के किचन में मिल सकती है और इसके इस्तेमाल से आप बेस्ट रिजल्ट पा सकते हैं। हम बात कर रहे है आलू की, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। आपको बता दें कि हर सब्जी के साथ जोड़ी बनाने वाले इस आलू में विटामिन सी और बी 6, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आलू से आप सिर्फ डार्क सर्कल्स नहीं हटा सकते हैं बल्कि इसका उपयोग करके आप अपनी अनइवन स्किन टोन को भी आसानी से सही कर सकते हैं।

इतना ही नहीं अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर इसमें इरिटेशन होता रहता है, तो आप आलू के रस का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि आलू के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती है, जो आपके चेहरे पर से रेडनेस को कम करने में मदद कर सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

चेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!

Skin Care: चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पहले रुकें! जानें यह आपकी स्किन को ग्लो देगा या करेगा डैमेज

पलकों को लंबा और मजबूत बनाएंगे ये दादी मां के नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर!

55 की उम्र में दिखेगा 25 जैसा ग्लो! किचन की इन 6 चीजों में छिपा है जवानी का खास नुस्खा

आलू के रस से कैसे दूर करे डार्क सर्कल्स?

दरअसल, आलू के रस में कैटेचिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाता है। ऐसे में अगर आप स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है, तो आलू के रस को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करके अपने खर्च को बचा सकते हैं। तो आइएं हम जानते है कि आलू के रस को डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए कैसे उपयोग कर सकते है?

विटामिन सी : विटामिन सी एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। आलू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

विटामिन बी : आपको बता दें कि आलू में भरपूर मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। अगर आप अपने चेहरे की जलन को दूर करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता हैं। प्रचूर मात्रा में विटामिन बी मौजूद होने के कारण आलू स्किन इंफ्लेमेंशन को कम करने के साथ ही अनइवन स्किन टोन को भी इवन करने में मदद कर सकता है।
कैसे लगाएं आलू के रस को?

आलू को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले उसे आधा काटकर उसे छील लें और फिर उसमें से रस निकालकर कॉटन बॉल की मदद से अपनी आंखों के नीचे 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। फिर अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर आपको इसके क्लियर रिजल्ट देखने के लिए मिल सकते हैं। हां लेकिन आंखों के नीचे आलू के रस को लगाने से पहले एक बार अपने हाथों पर पैच टेस्ट जरूर लें। अगर ऐसा करने पर आपको जलन नहीं हो रही है, तभी इसका इस्तेमाल आंखों के नीचे के हिस्से पर करें।

लाइफस्टाइल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Use potato juice to remove dark circles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2025 | 10:11 AM

Topics:  

  • Skin Care

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.