चेहरे के लिए साबुन नहीं करें इन ‘नेचुरल फेस वॉश क्रीम’ का इस्तेमाल, खिल जाएगा आपका चेहरा
चेहरे के लिए साबुन का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी त्वचा को ड्राई करती है,बल्कि इसकी वजह से आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण भी नजर आने लगते हैं। साबुन की वजह से आपके चेहरे की त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लगती हैं। ऐसे में एजिंग के इन लक्षणों से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप साबुन की जगह चेहरे के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jul 10, 2024 | 12:00 PM
इन चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश (सौ.सोशल मीडिया)
बारिश का मौसम है ऐसे मौसम में चेहरे को धोने के लिए हम में से बहुत सी महिलाएं मार्केट का केमिकल युक्त फेसवॉश यूज करती हैं। लेकिन रोजाना इससे चेहरा धोने से स्किन अपनी चमक खो देती है और ड्राय हो जाती है। स्किन में कुदरती चमक बनी रहे इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू सामग्रियां बताएंगे जिसको आप फेस वॉश के तौर पर यूज कर सकती हैं।
इन घरेलू चीजों के साथ आप करें फेस वॉश
ये फेस वॉश न ही आपके चेहरे से नमी छीनेगा और न ही चमक, तो आइए जानें कौन सी हैं वो चीजें-
- ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं और चेहरा साफ करना है तो आप किचन में जाएं और एक कटोरी में दो चम्मच बेसन और थोड़ा दही लेकर चेहरे पर लगाएं। अब हाथों से मसाज कर चेहरे 2 मिनट बाद धो लें। चेहरा क्लीन हो जाएगा।
- चेहरे से अगर ग्लो गायब है तो आप एक कटोरी में दो चम्मच दही लें और इसमें दो चम्मच खीरे का जूस मिला लें। ऐसा रोज एक सप्ताह तक करें। चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा।
- चेहरे के लिए साबुन का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी त्वचा को ड्राई करती है,बल्कि इसकी वजह से आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण भी नजर आने लगते हैं। साबुन की वजह से आपके चेहरे की त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लगती हैं। ऐसे में एजिंग के इन लक्षणों से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप साबुन की जगह चेहरे के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
- एक कटोरी में दो चम्मच दही लें और इसमें बीटरूट मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। 2 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार, त्वचा ड्राई हो गई है तो आप एक कटोरी में शहद और एलोवेरा मिलाएं और इससे चेहरे पर मसाज करें। 2 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह धोकर क्रीम लगा लें।
- चेहरे के लिए साबुन का इस्तेमाल न सिर्फ आपकी त्वचा को ड्राई करती है,बल्कि इसकी वजह से आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण भी नजर आने लगते हैं। साबुन की वजह से आपके चेहरे की त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लगती हैं। ऐसे में एजिंग के इन लक्षणों से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप साबुन की जगह चेहरे के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
लेखिका- सीमा कुमारी
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
Use of these natural face wash cream for face
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 10, 2024 | 12:00 PM
