दाद-खाज और खुजली से ‘यह’ फूल दिला सकता है छुटकारा, ‘ऐसे’ करें इसका इस्तेमाल
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सर्दी के मौसम में शुष्क हवाएं चलती हैं। ऐसे में स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है और दाद- खाज और खुजली की समस्या होने उत्पन्न होती है। इसे ठीक करने के लिए लोग कई तरह के दवा और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी परेशानी से राहत नहीं मिलती है। ऐसे में आप गेंदे के फूल (Marigold Flowers) का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। गेंदे का फूल सिर्फ घर को सजाने या पूजा में काम नहीं आता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण skin allergy से राहत दिलाते हैं। आइए जानें इनके बारे में-
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गेंदे का फूल न केवल ईश्वर की पूजा और सजावट के लिए किया जाता है, बल्कि यह दाद, खाज जैसी बीमारी का रामबाण इलाज होता है। गेंदे में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज या खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय से खाज-खुजली की समस्या है तो उसमें यह नुस्खा बड़े काम का है।
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
Monsoon Skincare Tips: बारिश में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन 8 तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल
ठंड के मौसम में फट रही हैं एड़ियां, तो आजमाइए तो ये नुस्खे, मिलेगा जल्द आराम
दाद यानी की फंगल इंफेक्शन जो सिर, पैर, गर्दन, हाथ और शरीर के अंदरुनी भाग में हो सकता है। दाद होने पर लाल गोल निशान नजर आते हैं, जो तेजी से बढ़ सकते हैं। गेंदे के फूल में मौजूद एंटी- एलर्जिक और एंटी- फंगल गुण दाद- खाज और खुजली जैसी समस्याओं से पूरी तरह निजात दिलवा देते हैं।
इसके लिए सबसे पहले गेंदे के फूल की पत्तियों को अलग करके अच्छी तरह धो लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी और गेंदे के फूल की पत्तियां डालें। पानी को गैस पर रखें और उबाल आने तक पकाएं। जब गेंदे के फूल का पानी उबल जाए तो गैस बंद कर दें और कुछ देर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
जब पानी ठंडा हो जाए तो शरीर में जहां भी आपको खुजली की समस्या है, वहां इसे लगा लें। इसके बाद, स्किन को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए गेंदे के फूल की पत्तियों को अलग करके धो लें। इसके बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। इसके लिए आप हल्के से पानी में मदद ले सकते हैं। अब तैयार हुए पेस्ट को शरीर में प्रभावित जगहों पर लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ें। इसके बाद, ठंडे पानी की मदद से स्किन को साफ कर लें। इस उपाय से महज 7 दिन के अंदर दाद- खाज और खुजली से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
