-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Use Fenugreek Like This For Thick Beautiful And Strong Hair You Can Get The Best Results
घने, खूबसूरत और मजबूत बालों के लिए मेथी का ऐसे करें इस्तेमाल, मिल सकते हैं बेहतरीन रिजल्ट्स
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आजकल हर तीसरा शख्स बालों की समस्या से परेशान है। बालों को घना और खूबसूरत बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे शैंपू, कंडीशनर और ऑयल से लेकर हेयर स्पा तक। लेकिन बालों की समस्या (Hair Problem) ज्यों की त्यों बनी रहती है। और जब सब कुछ ट्राई करके थक चुके होते हैं, तब लौटते हैं अपने घरेलू नुस्खों की तरफ, “लौट के बुद्धू घर को आए।”
असल में हमारा घर, उसमें भी हमारी रसोई प्राकृतिक औषधियों का खजाना है। और बालों के लिए भी यहां एक अचूक औषधि मौजूद है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘मेथी’ (Fenugreek seeds) की। तो आइए जानें कैसे मेथी आपकी बालों की समस्याएं दूर करने में आपकी मदद कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
अवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेथी दाना प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है यह दोनों चीजें बालों के लिए बेहद जरुरी मानी जाती हैं। इसलिए इन्हें बालों में लगाने से डैंड्रफ, हेयरफॉल, रुखे बेजान बालों में जान आती है।
बालों को मजबूत, शाइनी और लंबा बनाने के लिए मेथी के दानों को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। फिर इन दानों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को साफ़ पानी से धो लें।
बालों को मजबूत बनाने के लिए सप्ताह में कम से कम दो या तीन बार मेथी के पानी का प्रयोग करना है। आपको इसके लिए 2 बड़े चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में भिगोकर रखना होगा।
जब सुबह उठें तो इस पानी को छानकर नहाते समय बालों में इस पानी का प्रयोग करें। इस तरह आपके बाल झड़ने की समस्या कम होगी।एक्सपर्ट्स के अनुसार, याद रखें मेथी की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे रात भर जरूर भिगोएं। वरना बालों को फायदा पहुंचने की जगह यह नुकसान पहुंचाएंगे। क्योंकि गर्म तासीर से बाल कमजोर हो जाते हैं।
बालों को प्राकृतिक चमक देने के लिए मेथी को रात भर भिगो दें। सुबह उसको पीसने के बाद इसमें नारियल का दूध और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। कम से कम 20 से 25 मिनट बाद बालों को धो ले। बालों में नेचुरल शाइन नजर आने लगेगी।
Use fenugreek like this for thick beautiful and strong hair you can get the best results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM










