Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज मनाया जा रहा है यूनीसेफ दिवस 2024, ‘हर बच्चे के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता, सुरक्षा की लेती है जिम्मेदारी

आज का दिन यानि 11 दिसंबर यूनीसेफ डे के नाम है। यह वह संस्था है जो जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित बच्चों के लिए काम करती है। कई बच्चों की मृत्यु इसलिए भी हो जाती है क्योंकि उन्हें सही मात्रा में खाना नहीं मिल पाता..

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Mar 22, 2025 | 11:45 AM

यूनिसेफ दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UNICEF Day 2024: दुनियाभर में कई संस्थाएं है जो किसी ना किसी क्षेत्र के लिए काम करती है जहां पर आज का दिन यानि 11 दिसंबर यूनीसेफ डे के नाम है। यह वह संस्था है जो जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित बच्चों के लिए काम करती है। कई बच्चों की मृत्यु इसलिए भी हो जाती है क्योंकि उन्हें सही मात्रा में खाना नहीं मिल पाता, जिससे वे कुपोषण का भी शिकार होते हैं। इन सभी बच्चों को बराबर सूरक्षा देने का काम यूनिसेफ करता है। चलिए जानते है इस दिवस के बारे में…

द्वितीय विश्व युद्ध बनी संस्था

बताया जाता है कि, आपदा और नरसंहार के बाद जिस तरह से बच्चों की हालत होती है उस तरह ही ये संस्था को शुरु करने का फैसला द्वितीय विश्व युद्ध के बाद लिया गया।यूनाइटिड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड’ यानी यूनिसेफ की स्थापना 11 दिसम्बर, 1946 को की गई तब इसका नाम ‘यूनाइटिड नेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड’ हुआ करता था। 1953 में नाम बदल कर ‘यूनाइटिड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड’ कर दिया गया लेकिन इसके शॉर्ट फॉर्म (यूनिसेफ) में कोई बदलाव नहीं किया गया।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जहां हजारों की तादाद में लोग मारे गए थे, वहीं इसके बाद बड़ी संख्या में मारे गए लोगों के बच्चे दर-दर भटकने को मजबूर हो गए थे। ऐसे बच्चों को सहारा देने और उनके विकास के लिए यूनिसेफ ने काम करना शुरू किया था।

क्या है संस्था का स्लोगन

आपको बताते चलें कि, यूनिसेफ का स्लोगन है ‘हर बच्चे के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता, सुरक्षा और मानवता।’बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और विकास के लिए दुनिया भर में काम करता है। ऐसे देश जो आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं और जहां विकास सही तरीके से नहीं हुआ है, वहां यूनिसेफ ज्यादा सक्रिय है।

सम्बंधित ख़बरें

Year Ender 2025: इस साल दुनिया ने देखा Gen-Z का रूप… जानें किस देश में खुश और कहां सबसे नाराज?

78 सालों से बच्चों की ढाल बना UNICEF, आज मनाया जा रहा है स्थापना दिवस

UNICEF Appeal: इस देश में लड़कियों की जिंदगी बनी नर्क, यूनिसेफ ने की बड़ी अपील; जानिए पूरा मामला

क्या मतलब बताता है झंडा

आपको बताते चलें कि, यूनिसेफ का फ्लैग नीले रंग का है, जिसमें ग्लोब और इसके साथ सफेद पत्तियों को दिखाया गया है। ग्लोब के केंद्र में एक मां को अपने बच्चे के साथ दिखाया गया है, ये पत्तियां शांति की प्रतीक हैं। इस झंडे में ग्लोब और उसके अंदर मां और उसके बच्चे को दर्शाने का उद्देश्य यह था कि यूनिसेफ पूरी दुनिया में महिलाओं और बच्चों के लिए काम करेगा। नीला और सफेद रंग यूनाइटेड नेशंस के ऑफिशियल क्लर्स हैं, जिनका इस फ्लैग में इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल यूनिसेफ 190 देशों में बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रहा है। आज यूनिसेफ का नेटवर्क काफी विशाल हो चुका है और पूरी दुनिया में मौजूद इसके वॉलंटियर्स बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है।

Unicef day 2024 is being celebrated today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2024 | 06:54 AM

Topics:  

  • UNICEF

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.