विश्व का सबसे भूतिया गांव जहां रात को सड़कों पर भटकती है जानवरों की भी आत्मा!

भूतिया होने की वजह से काफी टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। यहां पर इस तरह की करीब 12 जगहें मौजूद हैं जहां पर लोगों ने खुद भूतों को देखा है। इसकी वजह से लोग यहां घूमने और छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं।
विश्व का सबसे भूतिया गांव जहां रात को सड़कों पर भटकती है जानवरों की भी आत्मा!
भूतिया गांव ( सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Haunted Village: दुनिया में कई तरह के रहस्य और अनोखी जगहें छिपी हुई हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। इनकी कहानियां जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया का सबसे भूतिया और डरावना गांव है। यह लंदन से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर स्थित है। इस गांव का नाम प्लकली है। दिखने में तो यह गांव साधारण ही लगता है लेकिन यहां के रहस्य और कहानियां रोंगटे खड़े करने वाली है।

दुनिया के इस अनोखे गांव का इतिहास इतना भयानक है कि इसे ब्रिटेन की सबसे हॉन्टेड जगहों में शामिल किया गया है।  माना जाता है कि प्लकली में इतिहास में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई हैं और कई लोगों का यह मानना है कि इसकी वजह से यहां पर सबसे ज्यादा आत्माएं घूमती हैं। कहा जाता है कि यहां सड़क पर मरे हुए लोगों की आत्माएं घूमती हैं। इतना ही नहीं यहां पर लोगों के अलावा जानवरों की भी आत्माएं देखी जा सकती हैं।

यह गांव भूतिया होने की वजह से टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। यहां पर इस तरह की करीब 12 जगहें मौजूद हैं जहां पर लोगों ने खुद भूतों को देखा है। इसकी वजह से लोग यहां घूमने और छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। माना जाता है कि अगर चलते-चलते आपको पीछे से कोई टोक जाए तो ऐसा जरूरी नहीं की वह इंसान ही हो। वह किसी की आत्मा भी हो सकती है। भूत को लेकर इस गांव में लोगों की कहानियां प्रचलित हैं। इस भूतिया गांव में आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

भूतिया गांव से जुड़ी प्रचलित कहानियां

इस प्लकली गांव में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कहानी है चीखते हुए आदमी की। कहते हैं कि वह गांव की ईंट बनाने वाली जगह पर काम करता था और उसकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। इसके अलावा हाईवेमैन को तलवार से मारा गया था और पेड़ पर उसकी लाश लटका दी गई जिसके बाद इस जगह को फ्राइट कॉर्नर के नाम से जाना जाने लगा। इस गांव में कभी-कभी बुजुर्ग महिला का भी भूत देखा जा सकता है। जिसने सोते समय गलती से खुद को आग लगा दी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com