दिसंबर की ठंड में घूम आएं लक्षद्वीप की ये खूबसूरत जगहें, कहीं और नहीं देखने मिलेगा ऐसा नजारा

लक्षद्वीप में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह मिनिकॉय द्वीप है। यह लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। इस द्वीप को स्थानीय भाषा में लोग मलिकू कहते हैं। यह समुद्र तट से करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर है।
दिसंबर की ठंड में घूम आएं लक्षद्वीप की ये खूबसूरत जगहें, कहीं और नहीं देखने मिलेगा ऐसा नजारा
लक्षद्वीप में घूमने की जगहें (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

लक्षद्वीप: सर्दियों के समय ऑफिस की छुट्टी लेकर अपने लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। जिससे भारत की खूबसूरती देखने का मौका मिल सके। रोजमर्रा की व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोग खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। जिसकी वजह से अक्सर लोग चिड़चिड़े और अकेला महसूस करते हैं। ऐसे में भारत की एक शानदार और अद्भुत जगह आपके मन को खुश करती है। इस जगह की खूबसूरती आपके आंखों के सामने से नहीं हट पाएगी। हम बात कर रहे हैं भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की। इस जगह को सर्दियों में घूमने का आनंद लिया जा सकता है।

मिनिकॉय द्वीप

लक्षद्वीप में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह मिनिकॉय द्वीप है। यह लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। इस द्वीप को स्थानीय भाषा में लोग मलिकू कहते हैं। यह समुद्र तट से करीब 400 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर आपको मूंगे की चट्टान, सफेद रेत और अरब सागर का सुंदर नीला पानी देखने को मिलेगा। यह लक्षद्वीप का दूसरा सबसे छोटा द्वीप है जिसे देखने के लिए अक्सर लोग आते हैं।

अगत्ती द्वीप

अगत्ती द्वीप चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। इस जगह आकर आपको लगेगा कि दूसरी दुनिया में कदम रख दिया है। इस जगह की खूबसूरती, चारों तरफ फैला नीला पानी, सूरज की किरणें, सफेद रेत और रंग बिरंगी मछलियां पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। अगर आप लक्षद्वीप जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस बीच पर एक बार जरूर घूमें। ये खास द्वीप स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी के लिए जाना जाता है।

बांगरम द्वीप

बांगरम द्वीप हिंद महासागर के नीले पानी में मौजूद एक बहुत ही सुंदर और आकर्षित जगह है। इस द्वीप पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यहां की खूबसूरत मछलियां और डॉल्फिन देखने के लिए लोगों को भीड़ लगती है। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय इस द्वीप पर आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा वाटर एक्टिविटी जैसे स्कूबा डाइविंग भी की जा सकती है।

कावारत्ती द्वीप

लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपों में कावारत्ती द्वीप का नाम शामिल है। यह लक्षद्वीप की राजधानी है जो सफेद रेत और खूबसूरत नजारों से युक्त है। इस खास जगह को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यह कोच्चि तट से 360 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ह। नारियल के पेड़ और स्पोर्ट्स एक्टिविटी लोगों को इस द्वीप पर आकर्षित करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com