मानसून की फुहारों के बीच घूम आएं भारत की ये 4 बेहतरीन जगहे

मानसून अपने साथ बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली से भरा वातावरण दिल को खुश करने के लिए काफी है। इस शानदार मौसम में भारत की कुछ जगहों का नजारा बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत हो जाता है।
मानसून की फुहारों के बीच घूम आएं भारत की ये 4 बेहतरीन जगहे
मानसून में घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Monsoon Travel Places: बारिश की पहली बूंद अपने साथ ताजगी भरा अहसास लेकर आती है। इस मौसम में चारों तरफ हरियाली की चादर ओढ़े पृथ्वी और बादलों की बूंदों से घिरा आसमान बहुत ही सुंदर लगता है। इस जादुई मौसम में घूमने का मजा सबसे हसीन और यादगार होता है। इस खास मौके पर आप भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को ट्रैवल करने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आपको बारिश के साथ-साथ प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को भी मिलेगा।

लोनावला

भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक महाराष्ट्र मानसून के समय बहुत ही सुहाना लगता है। मुंबई और पुणे के पास में स्थित लोनावला जादुई जगह से कम नहीं है। मानसून के समय यहां पर चारों ओर हरियाली फैली रहती है और झरने और कोहरे से ढकी घाटियां बहुत ही आकर्षक लगती हैं। यहां पर आप टाइगर पॉइंट, भीशी झरना, भुशी डैम जैसी जगहों को देख सकते हैं।

मेघालय

भारत के सबसे अधिक वर्षा वाले राज्य मेघालय में मानसून के समय नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। यहां पर चेरापूंजी और मासिनराम जैसी जगह बारिश की फुहारों से घिरी होती हैं। गुफाएं और झरने इस समय यहां देखने लायक होते हैं। इस खूबसूरती को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह खूबसूरत जगह मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पर कॉफी के बागान, धुंध में लिपटी पहाड़ियां और झरने की आवाज बहुत मधुर लगती है। रोमांटिक जगह की तलाश कर रहे हैं तो इस जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां अभयारण्य, इरुप्पू फॉल्स और राजा सीट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर मानसून में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर झीलों की खूबसूरती बारिश में चार गुना बढ़ जाती है। पिछोला झील, सिटी पैलेस जैसी जगह मानसून के समय अपने चरम पर होती हैं। जहां बाकी जगहों पर राजस्थान में गर्मी रहती है वहीं, उदयपुर में बारिश से ठंडक और सुकून भरा माहौल रहता है।

अगर आप भी इस मानसून में शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाना चाहते हैं तो प्रकृति के बीच इन जगहों पर समय बिता सकते हैं। यह चार बेहतरीन जगह मानसून में एक अलग दृश्य पेश करती हैं। यहां पर आप पार्टनर, दोस्त या अकेले भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बारिश के समय यहां बैग पैक करके बस निकल जाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com